iQOO 15R के रियर में 50MP का OIS कैमरा मिलता है।
Photo Credit: Amazon
iQOO 15R को लॉन्च के बाद इस वक्त सबसे सस्ती कीमत में लिस्ट किया गया है।
iQOO 15R पर बड़ी छूट आ गई है। यह कंपनी के उन स्मार्टफोन्स में से है जो अपनी धांसू बैटरी और कैमरा के लिए जाना जाता है। फोन पर कंपनी ने सीधे डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर के तहत भी भारी छूट दी है। फोन पर 4 हजार रुपये का सीधा डिस्काउंट दिया गया है। बैंक ऑफर लगाकर इसे Amazon से काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए आपको बताते हैं iQOO 15R पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में विस्तार से।
iQOO 15R को लॉन्च के बाद इस वक्त सबसे सस्ती कीमत में लिस्ट किया गया है। Amazon पर फोन का एमआरपी यूं तो 53,999 रुपये है। लेकिन इसे 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसी के साथ बैंक ऑफर भी दिया गया है। अगर ग्राहक फोन को चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड से खरीदता है तो प्राइस और कम हो जाता है। बैंक ऑफर लगाकर फोन पर 2 हजार रुपये की अतिरिक्त छूट पाई जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए आप Amazon ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
iQOO 15R में 6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 1260 x 2750 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, और 5000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है। फोन HDR10+ सर्टिफिकेशन से लैस है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 12GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। इस फोन में 100W फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ 7,600mAh की बैटरी दी गई है। इसमें बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट भी है।
iQOO 15R के रियर में 50MP का OIS कैमरा मिलता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा यहां दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। फोन बहुत ही स्लिम 7.9mm प्रोफाइल में आता है। समर्पित Q2 गेमिंग चिप इसमें लगी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी