नया फोन Vivo Y31t नाम से पेश किया जा सकता है जिसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है।
Photo Credit: Vivo
Vivo Y31 सीरीज में नए एडिशन के रूप में आ सकता है अपकमिंग फोन।
Vivo भारत में जल्द ही अपना नया अफॉर्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में उतार सकती है। यह एक मिडरेंज का स्मार्टफोन बताया जा रहा है जिसमें विशाल बैटरी मिलने वाली है। इसी के साथ फोन में धांसू कैमरा सेटअप भी मिल सकता है। स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों के बीच कंपनी का नया अफॉर्डेबल फोन एक राहत लेकर आ सकता है। हालांकि ब्रांड ने अभी इसकी घोषणा नहीं की है। यह स्मार्टफोन Y31 सीरीज में नया एडिशन हो सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से।
पॉपुलर स्मार्टफोन मेकर Vivo भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में नया Y सीरीज का सस्ता फोन लॉन्च कर सकती है। फोन Vivo Y31T के नाम से आ सकता है। Xpertpick की रिपोर्ट की मानें तो फोन में विशाल बैटरी होगी। पब्लिकेशन ने इस फोन की इमेज भी शेयर की है। फोन में नेक्स्ट जेनरेशन स्पेसिफिकेशंस मिलने की संभावना है। इसे Vivo Y31t नाम से पेश किया जा सकता है जिसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है।
Vivo Y31t जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है।
Photo Credit: Xpertpick
Vivo Y31t में फोन में 6.75 इंच का IPS डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है। इसमें 1250 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट मिल सकता है जो कि कंपनी ने Vivo Y31 में भी इस्तेमाल किया है। फोन में 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज की पेअरिंग, और 6GB रैम के साथ 256GB की पेअरिंग देखने को मिल सकती है।
कैमरा के लिए कहा गया है कि अपमकमिंग फोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा से लैस हो सकता है। इसके साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर भी आ सकता है। फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है जिसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी संभावित है। फोन में चार्जिंग के लिए USB-C का सपोर्ट होगा। यह 8.39mm मोटाई के साथ आ सकता है। फोन में IP68 रेटिंग भी मिल सकती है जो इसे धूल और पानी के छींटों में खराब होने से बचाएगी। कहा गया है कि फोन सबसे पहले भारत में लॉन्च होगा। यह ग्रीन, रेड और गोल्ड कलर्स में आ सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999