अमेज़न सेल में आईफोन, आईपैड और ऐप्पल वॉच पर मिल रही है छूट

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न ने मंगलवार को ऐप्पल फेस्ट सेल का आयोजन किया है। यहां आईफोन, आईपैड, मैकबुक और ऐप्पल वॉच के मॉडल पर छूट दी जा रही है।

अमेज़न सेल में आईफोन, आईपैड और ऐप्पल वॉच पर मिल रही है छूट
ख़ास बातें
  • अमेज़न ने मंगलवार को ऐप्पल फेस्ट सेल का आयोजन किया है
  • यहां आईफोन, आईपैड, मैकबुक और ऐप्पल वॉच के मॉडल पर छूट
  • एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी शामिल
विज्ञापन
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न ने मंगलवार को ऐप्पल फेस्ट सेल का आयोजन किया है। यहां आईफोन, आईपैड, मैकबुक और ऐप्पल वॉच के मॉडल पर छूट दी जा रही है। यह अमेज़न सेल 12 मार्च तक चलेगी, जिसमें छूट के अलावा एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी रखा गया है। जो यूज़र नया आईफोन एक्स, आईफोन 8, आईफोन 7, आईफोन 6 और आईफोन एसई खरीदना चाहते हैं, उन्हें खास छूट यहां मिल सकती है। इसी तरह आईपैड, मैकबुक और ऐप्पल वॉच के मॉडल पर भी छूट मिल रही है। यह सेल, फ्लिपकार्ट की ऐप्पल डेज़ सेल के ठीक बाद आई है।

अमेज़न ऐप्पल फेस्ट सेल में आईफोन एक्स 81,000 रुपये में मिल रहा है। 256 जीबी वाला आईफोन एक्स यहां 97,999 रुपये में मिल रहा है। साथ ही यहां 16,257 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी यहां मिल रहा है। यूज़र को अमेज़न सेल में 64 जीबी वाला आईफोन 8 84,999 रुपये में मिलेगा। 256 जीबी वाले आईफोन 8 की बात करें तो हैंडसेट यहां 69,489 रुपये में मिल रहा है। 128 जीबी वाले आईफोन 7 की कीमत यहां 54,999 रुपये है। आईफोन 7 256 जीबी आप 58,499 रुपये में खरीद पाएंगे। साथ ही आईफोन 7 प्लस 128 जीबी के लिए आपको 65,999 रुपये अदा करने होंगे। आईफोन 6एस प्लस की कीमत यहां 38,999 रुपये है। 6एस को आप 33,999 रुपये में खरीद पाएंगे। आईफोन 6 यहां 23,999 रुपये में मिल रहा है। आईफोन एसई खरीदने वालों को 17,999 रुपये अदा करने होंगे।

इसी के साथ सेल में 32 जीबी वाला आईपैड वाई-फाई ओन्ली मॉडल 22,800 रुपये में खरीदा जा सकता है। 128 जीबी वाला मैकबुक एयर यहां 57,630 रुपये में उपलब्ध है। अमेज़न सेल में मैकबुक प्रो (विद रेटिना) 256 जीबी यहां 1,39,940 में खरीदा जा सकता है। ऐप्पल वॉच का 42 मिलीमीटर नाइक प्लस सीरीज़ 2 मॉडल यहां 33,900 रुपये में उपलब्ध है।   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »