39,000 रुपये वाले आईफोन एसई को बनाने में ऐप्पल को लगते हैं करीब 10,500 रुपये

39,000 रुपये वाले आईफोन एसई को बनाने में ऐप्पल को लगते हैं करीब 10,500 रुपये
विज्ञापन
आईफोन एसई, ऐप्पल का सबसे सस्ता आईफोन मॉडल है। ऐसे में आपको चकित नहीं होना चाहिए कि ऐप्पल ने इसे बनाने में भी आईफोन के अन्य मॉडल की तुलना में कम पैसे खर्चे होंगे। रिसर्च फर्म आईएचएस के मुताबिक, आईफोन एसई एक हैंडसेट को बनाने में ऐप्पल को औसतन करीब 160 डॉलर (करीब 10,500 रुपये) खर्च आई।

आईएचएस के कमर्चारियों ने आईफोन एसई को पूरी तरह से खोलकर उसमें मौजूद कंपोनेंट का विश्लेषण किया। इस दौरान इन पार्ट की कीमत और इन्हें एक डिवाइस में डालने की कीमत का भी अनुमान लगाया। इस फर्म के मुताबिक, 399 डॉलर वाले एक आईफोन एसई (भारत में कीमत 39,000 रुपये) को बनाने में कंपनी को मात्र 160 डॉलर (करीब 10,500 रुपये) लगे।


फर्म के मुताबिक, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास डिस्प्ले के लिए कंपनी ने 20 डॉलर (करीब 1,300 रुपये) खर्चे। कंपनी का मानना है कि बदलते समय के साथ कीमतें बदलते रहती हैं। इसलिए कंपनी का मुनाफा बदलता रहता है।

मज़ेदार बात यह है कि आईफोन एसई के 64 जीबी वेरिएंट बनाने की लागत करीब 170 डॉलर है। वहीं, मार्केट में यह 499 डॉलर (भारत में 49,000 रुपये) में उपलब्ध है। विश्लेषकों का मानना है कि ऐप्पल चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा यूज़र 64 जीबी वर्ज़न ही खरीदें। कंपनी का मुनाफा 64 जीबी वेरिएंट में ज्यादा है, 16 जीबी की तुलना में।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »