बिना गैस पकेंगे चावल, Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia IH राइस कूकर 2, जानें कीमत
Xiaomi Mijia IH Rice Cooker 2 चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi Mijia IH Rice Cooker 2 की शुरुआती कीमत 349 युआन (लगभग 4,618 रुपये) है। Mijia IH Rice Cooker 2 चार स्टोरेज ऑप्शन जैसे कि 2 लीटर, 3 लीटर, 4 लीटर और 5 लीटर में उपलब्ध है। 2 लीटर मॉडल में लगभग 8 कटोरी चावल बन सकते हैं और यह एक से तीन लोगों के लिए उचित है। वहीं 3 लीटर मॉडल में 10 कटोरी चावल बन सकते हैं, जो मध्यम आकार के परिवारों के लिए उचित है।