इन स्मार्टफोन का हर किसी को है बेसब्री से इंतज़ार

इन स्मार्टफोन का हर किसी को है बेसब्री से इंतज़ार
विज्ञापन
आईफोन 7, मोटो ज़ेड और वनप्लस 3 जैसे कई नामी स्मार्टफोन इस साल लॉन्च किए गए। ऐसा नहीं है कि अब स्मार्टफोन मार्केट में सूखा आने वाला है। अब से लेकर 2017 की शुरुआत तक आपको कई और विकल्प मिलेंगे। मज़ेदार बात यह है कि इन स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारियां लीक होने का सिलसिला भी तेज हो गया है। हमने ऐसे ही स्मार्टफोन की सूची तैयार की है जिनका आप बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

1. शाओमी रेडमी 4
मी 5एस, मी 5एस प्लस, मी नोट 2 और मी मिक्स के बाद शाओमी अब एंट्री-लेवल स्मार्टफोन रेडमी 4 पेश करेगी। शाओमी रेडमी 4 फोन को 4 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि शाओमी रेडमी 4 को हाल में चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किए जाने की खबरें आई थीं।

सर्टिफिकेशन साइट टीना की लिस्टिंग के मुताबिक, रेडमी 4 फुल मेटल बॉडी वाला फोन होगा। इसमें केपेसिटिव बटन अगले हिस्से में होंगे। वहीं, पावर व वॉल्यूम बटन दायीं तरफ़। स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम होगा। पिछली टीना लिस्टिंग से भी ये सारी जानकारियां ही सामने आई थीं। पता चला है कि रेडमी 4 में हीलियो पी10 प्रोसेसर होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी होगी और यह 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा।


2. नोकिया के एंड्रॉयड फोन
नोकिया के एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इंतज़ार हर किसी को है। ख़बर है कि फिनलैंड की यह कंपनी अगली साल की शुरुआत में दो टॉप-एंड स्मार्टफोन पेश करेगी, संभवतः बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में। लीक हुई जानकारियों से पता चला है कि ये स्मार्टफोन 5.2 इंच और 5.5 इंच के डिस्प्ले से लैस होंगे। इनके स्क्रीन क्वाड-एचडी रिज़ॉल्यूशन वाले होंगे और ये आईपी68 सर्टिफिकेशन के साथ आएंगे। इसका मतलब है कि दोनों ही नोकिया स्मार्टफोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट होंगे।

इन फोन में स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। दोनों ही फोन एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर आधारित ज़ेड लॉन्च सिस्टम यूआई पर चलेंगे। खुलासा यह भी हुआ है कि दोनों ही फोन फुल-मेटल बॉडी वाले होंगे।

3. मोटो एम
लेनोवो की स्वामित्व वाली मोटोरोला कंपनी इस साल दिसंबर महीने में मिड-रेंज स्मार्टफोन मोटो एम को लॉन्च करेगी। इसे मोटो एक्स प्ले का अपग्रेड माना जा रहा है। चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना की लिस्टिंग से पता चला कि मोटो एम में 5.5 इंच का डिस्प्ले और 3000 एमएएच की बैटरी होगी।
अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, यह फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 625 या मीडियाटेक हीलियो पी10 चिपसेट, एंड्रॉयड 7.0 मार्शमैलो और मेटालिक बॉडी से लैस होगा। हैंडसेट के दो वेरिएंट होंगे- 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरज व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज।

4. सैमसंग गैलेक्सी एस8
सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक और स्मार्टफोन है जिसके बारे में पिछले महीनों में ढेरों जानकारियां सामने आई हैं। अगर पुरानी रिपोर्ट को सही माने तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 के डिस्प्ले में डुअल-कर्व्ड किनारे होने की उम्मीद है। इसके अलावा एक ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा जिसकी मदद से डिस्प्ले से ही फिंगरप्रिंट की पहचान हो सकेगी। इस तरह से कंपनी होम बटन से छुटकारा पा लेगी। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का 4के (2160x3840 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले होने का दावा किया गया है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 806 पीपीआई होगी। इसमें कंपनी के अपने एक्सीनॉस 8895 चिपसेट के साथ 6 जीबी रैम होने की उम्मीद है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप होगा। इसमें स्लिक डिज़ाइन, बेहतर कैमरा और ज्यादा समझार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सर्विस होने की उम्मीद है।

5. आईफोन 8
वैसे, ऐप्पल के आईफोन 8 को लॉन्च किए जाने में करीब एक साल का वक्त बाकी है। लेकिन कयासों का बाज़ार इस फोन की चर्चा से भी गर्म है। दावा किया जा रहा है कि आईफोन की दसवीं सालगिरह होने की वजह से हम डिज़ाइन में बहुत बड़े अपग्रेड की उम्मीद कर सकते हैं। ऐप्प्ल आईफोन 8 में ओलेड पैनल का इस्तेमाल करेगी। कुछ ओलेड पैनल तो अमेरिका में ही बनेंगे। दरअसल, इसका खुलासा शार्प अमेरिका के प्रेसिडेंट, सीईओ और डायरेक्टर ताई जैंग वू ने किया।

ऐप्पल अगले साल मेटल बॉडी की जगह पूरी तरह ग्लास बॉडी वाला मॉडल पेश करेगी। इसके अतिरिक्त आईफोन 8 के 4.7 और 5.5 इंच डिस्प्ले के अलावा 5 इंच डिस्प्ले वाला वेरिएंट भी पेश किया जाएगा।

6. वनप्लस 3टी
वनप्लस के इस स्मार्टफोन को दिसंबर महीने में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह वनप्लस 3 स्मार्टफोन का अपग्रेड होगा। जानकारी दी गई है कि इसमें 2.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट होगा। याद रहे कि वनप्लस 3 स्मार्टफोन 2.15 गीगाहर्ट्ज़ स्नपैड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित ओक्सीजन ओएस पर चलेगा। वनप्लस के प्रशंसक इस फोन में सोनी के नए आईएमएक्स398 सेंसर होने की उम्मीद कर सकते हैं।

एक रिपोर्ट में नए वनप्लस 3टी की कीमत 479 डॉलर होने का दावा किया गया है, यानी वनप्लस मॉडल से 80 डॉलर महंगा।

7. सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017)
सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) को इस साल दिसंबर या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसका डिज़ाइन बहुत हद गैलेक्सी एस7 वाला होगा। पुरानी जानकारियों के आधार पर कहा जा सकता है कि यह 5.2 इंच के डिस्प्ले, एक्सीनॉस 7880 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आएगा। स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप सी कनेक्टर और 3000 एमएएच की बैटरी होगी। सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) की बॉडी ग्लास की होगी और यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।

8. एचटीसी बोल्ट
एचटीसी के इस फोन को नवंबर महीने में ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला बोल्ट चुनिंदा स्मार्टफोन में से एक है जो आउट ऑफ बॉक्स लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस पर चलेगा। हालांकि, इस फोन 3.5 एमएम ईयरफोन जैक नहीं होगा।

एचटीसी बोल्ट में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले होगा। फोन में 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज हो सकती है। इस फोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 18 मेगापिक्सल का कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

9. मेज़ू प्रो 6एस
मेज़ू प्रो 6एस कंपनी के प्रो 6 स्मार्टफोन का एक वेरिएंट है जिसे कई बार बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया जा चुका है। स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी स्क्रीन, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ओएस, मीडियाटेक हीलिया एक्स25 चिपसेट, 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम, 21 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है।

10. वीवो एक्स9
इस फोन को नवंबर महीने के मध्य में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वीवो एक्स9 के फ्रंट पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप (20 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल) होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन के दो वेरिएंट पेश किए जाने की चर्चा है- 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम। एक्स9 के साथ वीवो द्वारा वीवो एक्स9 प्लस बनाए जाने की भी खबर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »