Apple Iphone 8

Apple Iphone 8 - ख़बरें

  • Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
    Oppo Reno X में 16:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ टैबलेट जैसा वाइड डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। Oppo Reno X का मुकाबला Apple के iPhone Duo, Samsung Galaxy Z Fold 8 और Xiaomi 18 Fold से हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
  • Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में Apple के iPhone 16 को 89,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 72,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एपल का A18 चिपसेट दिया गया है। इसमें Samsung Galaxy S25 Ultra को 1,29,999 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 84,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया गया है।
  • Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
    Flipkart पर 8 अक्टूबर से Big Billion Days Sale शुरू हो रही है, जिसमें iPhone 17 सिर्फ ₹76,999 में उपलब्ध होगा। जबकि यह आईफोन Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर ₹99,900 में लिस्ट किया गया है। यूजर्स फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करके इस आईफोन को ₹22 हजार से ज्यादा सस्ते में अपना बना सकते हैं।
  • Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
    दक्षिण कोरिया में Samsung Galaxy Z Fold 8 को खरीदा जा सकता है, जबकि iPhone Duo को 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है। iPhone Duo की तुलना में Samsung Galaxy Z Fold 8 की कम थिकनेस और लाइटवेट भी इसकी डिमांड अधिक होने का एक कारण है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की कैटेगरी में एपल की एंट्री का यह मतलब नहीं है कि सैमसंग को कस्टमर्स का नुकसान होगा। इससे इस मार्केट की विजिबिलिटी बढ़ सकती है।
  • iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
    iPhone 18 Pro Max की टक्कर Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra से हो रही है। iPhone 18 Pro Max के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,79,900, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,04,900 और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,54,900 है। जबकि Oppo Find X9 Ultra के 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,69,999 है। वहीं Vivo X300 Ultra के 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,59,999 है।
  • iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
    iPhone 18 Pro की टक्कर Google Pixel 11 Pro XL और Samsung Galaxy S26 Ultra से हो रही है। iPhone 18 Pro के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,64,900, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,89,900, 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,39,900 और 2TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹3,14,900 है। जबकि Google Pixel 11 Pro XL की कीमत ₹1,34,999 है।  वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,24,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,44,999 है।
  • Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
    Apple आज iPhone 18 सीरीज, और अपने पहले फोल्डेबल आईफोन कथित iPhone Ultra से पर्दा उठा सकती है। Apple का पहला फोल्डेबल iPhone इस इवेंट का सबसे बड़ा हाईलाइट हो सकता है। iPhone Ultra एक फोल्डेबल फोन होगा जिसमें 5.3 इंच का बाहरी डिस्प्ले बताया गया है। यह फोन बुक स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन में आ सकता है। कीमत करीबन 2 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
  • 2,371 रुपये की EMI पर iPhone! 12 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, iNvent ने लगाई Freedom सेल
    Independence Day से पहले Apple पार्टनर iNvent ने Freedom to Upgrade ऑफर शुरू किया है। इसके तहत ग्राहक चुनिंदा iPhone, MacBook और iPad को 24 महीने की No-Cost EMI पर खरीद सकते हैं। iPhone के लिए EMI 2,371 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है, जबकि iPhone 17 को 3,412 रुपये प्रति महीने की EMI पर खरीदा जा सकता है। पात्र पुराने डिवाइस पर 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। चुनिंदा MacBook पर 8 प्रतिशत छूट और 15,000 रुपये तक कैशबैक, जबकि iPad पर 5 प्रतिशत छूट और 6,000 रुपये तक कैशबैक दिया जा रहा है।
  • Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
    Flipkart Freedom Sale 2026 में iPhone 17 पर मिलने वाली डील का खुलासा हो गया है। फोन को इसकी लॉन्च कीमत से कम में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और अन्य ऑफर्स का भी लाभ मिलेगा। iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max, iPhone 16 Plus, iPhone 16 और iPhone 15 पर भी आकर्षक डील्स उपलब्ध होंगी। यह सेल 8 अगस्त से शुरू होगी, जबकि Plus और VIP यूजर्स के लिए 7 अगस्त से लाइव होगी।
  • WWDC 2026: Apple ने कन्फर्म की इवेंट की तारीख, iOS 27 और AI वाले Siri पर रहेंगी नजरें!
    Apple ने आधिकारिक तौर पर WWDC 2026 इवेंट की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह इवेंट 8 जून से 12 जून 2026 तक चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस दौरान iOS 27, iPadOS 27, macOS 27 और दूसरे सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश कर सकती है। इस साल इवेंट का सबसे बड़ा हाईलाइट नया AI आधारित Siri असिस्टेंट माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि Apple Gemini-पावर्ड Siri पेश कर सकती है, जो पहले से ज्यादा कन्वर्सेशनल होगा। कंपनी के मुताबिक WWDC 2026 ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, जबकि Apple Park में स्पेशल इन-पर्सन इवेंट भी रखा जाएगा।
  • Vivo X300 Ultra vs iPhone 17 Pro Max vs Google Pixel 10 Pro XL: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
    Vivo X300 Ultra का मुकाबला iPhone 17 Pro Max और Google Pixel 10 Pro XL से हो रहा है। Vivo X300 Ultra के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है। वहीं iPhone 17 Pro Max के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,900 रुपये, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,69,900 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये है। जबकि Google Pixel 10 Pro XL के 16GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,24,999 रुपये है।
  • Samsung, Apple की होगी टक्कर! 3 नए फोल्डेबल सैमसंग करेगी लॉन्च, iPhone Fold से मुकाबला
    Samsung जल्द ही अपने तीन नए फोल्डेबल फोन से मार्केट में धमाका कर सकती है। कंपनी Galaxy Z Fold 8 के साथ दो और मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है। ये दोनों मॉडल भी फोल्डेबल फोन बताए गए हैं। Galaxy Z Fold 8 के साथ कंपनी Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Z Wide Fold को पेश कर सकती है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 में हो सकता है टैबलेट जैसा डिजाइन
    Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide का डिजाइन टैबलेट जैसा हो सकता है। इस स्मार्टफोन का ओपन करने पर साइज 123.9 x 161.4 x 4.9 mm का हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Samsung Galaxy Z Fold 8 का साइज 158.4 x 143.2 x 4.5 mm हो सकता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन में बड़ी स्क्रीन होने से पढ़ने और कंटेंट देखने में आसानी होती है।
  • Apple ने iPhone के लिए iOS 26.4 अपडेट किया जारी, AI फीचर्स के साथ कई बदलाव
    iOS 26.4 अपडेट में Apple Music में एक अहम फीचर अपडेट किया गया है। यह फीचर प्लेलिस्ट प्लेग्राउंड है। Apple का कहना है कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके यूजर्स के प्रॉम्प्ट के आधार पर प्लेलिस्ट तैयार करता है। इससे यूजर्स मूड, मौके या थीम की जानकारी दे सकते हैं और यह फीचर टाइटल और डिटेल के साथ कस्टम ट्रैकलिस्ट तैयार कर सकता है। आपको बता दें कि यह वर्तमान में बीटा वर्जन में उपलब्ध है।
  • Samsung Galaxy Wide Fold में नए डिजाइन के साथ हो सकता है 7.6 इंच डिस्प्ले
    Samsung Galaxy Wide Fold में लगभग 4,800 mAh की कैपेसिटी वाली डुअल-सेल बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौरपर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की IMEI पर लिस्टिंग हुई थी। इससे Samsung's Galaxy Wide Fold के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च का संकेत मिला था। इस स्मार्टफोन को Samsung Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Apple Iphone 8 - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »