iPhone 8 की कीमत करीब 64,100 रुपये से शुरू होगी: रिपोर्ट

ऐप्पल द्वारा अभी भी 12 सिंतंबर को होने वाले कथित इवेंट के लिए इनवाइट भेजे जाना बाकी है। इस इवेंट में आईफोन 8 के लॉन्च होने की उम्मीद है। और अब लगातार लीक और ख़बरें सामने आ रही हैं, और एक बार फिर लेटेस्ट लीक में आईफोन 8 की नई कीमत पता चलने का दावा किया गया है, इससे पहले आईफोन 8 की कीमत 1,000 डॉलर (करीब 64,100 रुपये) होने की उम्मीद थी।

iPhone 8 की कीमत करीब 64,100 रुपये से शुरू होगी: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • आईफोन 8 के बेस वेरिएंट की कीमत 999 डॉलर से शुरू होगी
  • ऐप्पल अपना नया ऐप्पल टीवी-सेट-टॉप बॉक्स भी लॉन्च कर सकती है
  • ऐप्पल इस साल दसवीं सालगिरह पर नया आईफोन पेश करेगी
विज्ञापन
ऐप्पल द्वारा अभी भी 12 सिंतंबर को होने वाले कथित इवेंट के लिए इनवाइट भेजे जाना बाकी है। इस इवेंट में आईफोन 8 के लॉन्च होने की उम्मीद है। और अब लगातार लीक और ख़बरें सामने आ रही हैं, और एक बार फिर लेटेस्ट लीक में आईफोन 8 की नई कीमत पता चलने का दावा किया गया है, इससे पहले आईफोन 8 की कीमत 1,000 डॉलर (करीब 64,100 रुपये) होने की उम्मीद थी। इसके अलावा एक दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐप्पल टीवी सेट-टॉप बॉक्स को भी 4के कंटेट स्ट्रीमिंग के साथ अपग्रेड करने की योजना बना रही है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में इस मामले से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि आईफोन 8 की कीमत 999 डॉलर (करीब 64,000 रुपये) होगी। उम्मीद है कि यह कीमत बेस वेरिएंट की होगी, और ज़्यादा स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,100 डॉलर (करीब 70,400 रुपये) होगी। इससे पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आईफोन 8 की कीमत 1,000 डॉलर, बेस स्टोरेज की कीमत 999 डॉलर है, और इस कीमत के साथ यह ऐप्पल का अब तक का सबसे महंगा आईफोन होगा। अभी, आईफोन 7 प्लस का 256 जीबी वेरिएंट सबसे महंगा है और 969 डॉलर (करीब 62,000 रुपये) में अमेरिका में उपलब्ध है। आईफोन 8 को 64 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी वेरिएंट में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि आईफोन 8 फेशियल रिकग्निशन और वायरलैस चार्जिंग से लैस होगा।

ब्लूमबर्ग की एक दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐप्पल सितंबर में होने वाले इवेंट में, नए आईफोन वेरिएंट व ऐप्पल वॉच के अलावा, पांचवी जेनरेशन का नया अपग्रेडेड ऐप्पल टीवी सेट-टॉप बॉक्स भी पेश करेगी। नए ऐप्पल टीवी में 4के कंटेट स्ट्रीम करने की क्षमता होगी और इसमें एक तेज प्रोसेसर भी दिया जाएगा। इसके अलावा, ऐप्पल अपने टीवी ऐप को भी अपग्रेड करने पर विचार कर रही है जिससे ऐप को प्रमोट किया जा सके और लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हो सके।

ऐप्पल के सिंतबर में होने वाले इवेंट में तीन नए आईफोन वेरिएंट और न ऐप्पल वॉच होने की उम्मीद है। ऐप्पल वॉच में एलटीई सपोर्ट होने की उम्मीद है। आईफोन 8 में एआर फ़ीचर, एक 3डी सेंसिंग कैमरा, फेशियल रिकग्निशन, बेज़ल-लेस ओलेड डिस्प्ले, वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप, बेहतर वाटर प्रूफिंग और दूसरे फ़ीचर होने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »