iPhone 8, iPhone 8 Plus की प्री-बुकिंग शुरू, जानें सभी ऑफर

आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की प्री-बुकिंग भारत में ऑफलाइन और ऑनलाइन चैनल के जरिए शुक्रवार से शुरू हो गईं हैं। इस बीच टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने ऐप्पल के प्रशंसकों को लुभाने के लिए नए ऑफर पेश कर दिए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 सितंबर 2017 11:30 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो गई है
  • दोनों ही मॉडल 64 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आते हैं
  • प्री-ऑर्डर बुकिंग 22 से 29 सितंबर के बीच कराई जा सकेगी
आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की प्री-बुकिंग भारत में ऑफलाइन और ऑनलाइन चैनल के जरिए शुक्रवार से शुरू हो गईं  हैं। इस बीच टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने ऐप्पल के प्रशंसकों को लुभाने के लिए नए ऑफर पेश कर दिए हैं। कंपनी रिलायंस डिजिटल आउटलेट, जियो स्टोर और जियो कॉम पर नए आईफोन 8 मॉडल के लिए प्री-ऑर्डर लेगी। प्री-ऑर्डर बुकिंग 22 से 29 सितंबर के बीच कराई जा सकेगी। रिलायंस जियो की ओर से नए आईफोन मॉडल पर कैशबैक, बायबैक गारंटी और एक्सक्लूसिव प्लान दिए जाएंगे। बता दें कि iPhone 8 और iPhone 8 Plus को भारत में 29 सितंबर से उपलब्ध करा दिया जाएगा। दोनों ही मॉडल 64 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आते हैं। ऐप्पल ने इस साल फ्लैगशिप आईफोन एक्स भी पेश किया है लेकिन इसे अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार सहित भारत में नवंबर से उपलब्ध कराया जाएगा।


Advertisement
Jio iPhone 8 प्री-ऑर्डर ऑफर

22 सितंबर से 29 सितंबर के बीच आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की प्री-ऑर्डर बुकिंग करने वाले ग्राहकों को खरीदारी पर 10,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। कैशबैक पाने के लिए ग्राहकों को सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करनी होगी। इसके बाद आईफोन 8 के 64 जीबी मॉडल की प्रभावी कीमत 54,000 रुपये और 256 जीबी मॉडल की प्रभावी कीमत 67,000 रुपये हो जाएगी। इसी तरह से आईफोन 8 प्लस के 64 जीबी और 256 जीबी मॉडल की प्रभावी कीमत क्रमशः 63,000 और 76,000 रुपये हो जाएगी।

कैशबैक के अलावा रिलायंस डिजिटल, जियो डॉट कॉम, जियो स्टोर और माय जियो ऐप से नए आईफोन 8 मॉडल खरीदने वाले ग्राहक अगर एक साल बाद फोन वापस कर देते हैं तो उन्हें 70 फीसदी कैशबैक मिलेगा। अगर किसी शख्स ने iPhone 8 Plus का 256 जीबी मॉडल 86,000 रुपये में खरीदा है तो एक साल बाद फोन वापस करने पर उसे 60,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
Advertisement

जियो जल्द ही ऐप्पल के दोनों ही स्मार्टफोन के लिए एक्सक्लूसिव टैरिफ प्लान पेश करेगी। iPhone 8 और iPhone 8 Plus के ग्राहक चाहें तो 799 रुपये वाला प्लान चुन सकते हैं जिसमें मुफ्त कॉल के साथ 90 जीबी डेटा मिलता है। प्रीपेड ग्राहकों के लिए इस पैक की वैधता 28 दिनों की है और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए एक बिल साइकल।
 

iPhone 8, iPhone 8 Plus के फीचर और स्पेसिफिकेशन

आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस पिछले साल के आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के बेहतर वर्ज़न हैं। कंपनी ने पुराने डिज़ाइन और फॉर्म फेक्टर पर भरोसा जताया है। पहला गौर करने वाला बदलाव रंग वेरिएंट है। ये स्मार्टफोन सिल्वर, स्पेस ग्रे और गोल्ड फिनिश में आएंगे। फोन के फ्रंट और रियर पैनल पर ग्लास कवर हैं। दोनों ही नए आईफोन मॉडल वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

Apple के आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस में ए11 बायोनिक चिपसेट दिए गए हैं। कंपनी ने बताया कि दोनों ही फोन बेहतर कैमरे के साथ आते हैं। आईफोन 8 में आपको 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। वहीं, आईफोन 7 प्लस की तरह आईफोन 8 प्लस में 12 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर दिए गए हैं। अन्य क्षमता की बात करें तो यूज़र अब नए आईफोन से 240 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड 1080 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Insane performance
  • Vastly improved cameras
  • Portrait Mode is great
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • Bad
  • Same old design, ungainly
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए11 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2691 एमएएच

ओएस

आईओएस 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Insane performance
  • Vastly improved cameras
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • Bad
  • Same old design
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए11 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

1821 एमएएच

ओएस

आईओएस 11

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  2. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  3. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  4. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  9. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  10. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.