आईफोन 7एस में होगा 5.8 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 मार्च 2016 10:46 IST
ऐप्पल अगले साल लॉन्च होने वाली आईफोन सीरीज को एक बिल्कुल नए अंदाज़ में पेश कर सकती है। विश्वसनीय केजीआई सिक्योरिटीज के विश्लेषक मिंग ची कुओ के मुताबिक, ऐप्पल अगले साल ग्लास केस (फिलहाल आईफोन में एल्युमिनियम बॉड होती है) से लैस एक नया आईफोन लॉन्च करेगी। इस हैंडसेट में 5.8 इंच एमोलेड डिस्प्ले होने की उम्मीद है।

कुओ के मुताबिक, क्यूपर्टिनो स्थित कंपनी 2017 में आने वाले आईफोन मॉडल में ग्लास, प्लास्टिक और सेरेमिक केस देने पर विचार कर रही है। 2017 में लॉन्च होने वाले आईफोन को आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस कहा जा रहा है और इनके ग्लास केसिंग के साथ लॉन्च होने का अनुमान है। कुओ ने निवेशकों को लिखे एक नोट में कहा कि इसके अलावा आईफोन 7 में कर्व्ड ग्लास बॉडी के साथ कर्व्ड डिस्प्ले आने की भी खबरे हैं। अगर ऐसा होता है तो आईफोन के नए वेरिएंट वर्तमान आईफओन सीरीज से बिल्कुल अलग हो जाएंगे। वर्तमान आईफोन मेटल बॉडी और फ्लैट एलसीडी डिस्प्ले के साथ आते हैं।
Advertisement

अगले साल लॉन्च होने वाले आईफोन को लेकर कुओ के दूसरे अनुमानों के अनुसार, नए आईफोन के बेजेल ज्यादा पतले होंगे और यह पूरी तरह से नए डिजाइन वाला आईफोन होगा। कुओ के पिछले नोट में कहा गया था कि ऐप्पल 5.8 इंच एमोलेड डिस्प्ले वाला आईफोन लॉन्च करेगी। बड़े डिस्प्ले के अलावा इस आईफोन के ज्यादा कॉम्पेक्ट बॉडी के साथ आने का दावा भी किया गया है। इससे पहले आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ऐप्पल ओलेड डिस्प्ले के निर्माण के लिए सैमसंग और एलजी से बात कर रही है। ओलेड डिस्प्ले एलसीडी डिस्प्ले से ज्यादा चमकदार और कम ऊर्जा की खपत करने वाली होती है।

इसके अलावा 2017 में आने वाले आईफोन में वायरलेस चाईजिंग और एक अतिरिक्त बायोमेट्रिक रिकगनाइजेशन होने की भी खबरें हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amoled, Apple, iPhone, iPhone 7s, iPhone 7s Plus, LCD, LG, Mobiles, Samsung

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.