Lava ने आज भारतीय बाजार में अपना नया किफायती फोन Lava Blaze AMOLED 2 5G लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Lava
Lava Blaze AMOLED 2 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
Lava ने आज भारतीय बाजार में अपना नया किफायती फोन Lava Blaze AMOLED 2 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने X पर एक पोस्ट के जरिए इसकी कीमत का खुलासा किया है। Blaze AMOLED 2 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। Blaze AMOLED 2 5G के रियर में AI सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। आइए Lava Blaze AMOLED 2 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Blaze AMOLED 2 5G - Price: ₹13,499
— Lava Mobiles (@LavaMobile) August 11, 2025
Available at your nearest retail store
Sale starts on Amazon - 16th Aug
✅ 16.94cm (6.67”) FHD+ AMOLED Display
✅Slimmest in the Segment*– 7.55mm body with Linea Design
✅ 50MP AI Camera with Sony Sensor
*Source:Techarc (Smartphones under 15K) pic.twitter.com/QUOOCmc0EX
Lava Blaze AMOLED 2 5G के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन नजदीकी स्टोर पर उपलब्ध होगा और इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 16 अगस्त से शुरू होगी। यह फोन फेदर व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक जैसे दो कलर्स में आया है। कंपनी के इस फोन के साथ घर पर फ्री सर्विस का वादा करती है।
Lava के अनुसार, Lava Blaze AMOLED 2 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल एचडी+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7060 चिपसेट से लैस है। इसमें 6GB LPDDR5 रैम और 6GB वर्चुअल रैम और 128GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के साथ बढ़ाया जा सकता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Blaze AMOLED 2 5G के रियर में AI सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन स्टॉक एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी 1 एंड्रॉयड अपग्रेड और 2 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इस फोन की मोटाई लीनिया डिजाइन के साथ 7.55mm है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।
Lava Blaze AMOLED 2 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल एचडी+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश है।
Lava Blaze AMOLED 2 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7060 चिपसेट दिया गया है।
Lava Blaze AMOLED 2 5G के रियर में AI सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Lava Blaze AMOLED 2 5G के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी