• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ZTE ने लॉन्‍च किया नया स्‍मार्टफोन, 5000mAh बैटरी, 66W फास्‍ट चार्जिंग से है लैस

ZTE ने लॉन्‍च किया नया स्‍मार्टफोन, 5000mAh बैटरी, 66W फास्‍ट चार्जिंग से है लैस

Voyage 20 Pro 5G में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 720 प्रोसेसर की ताकत है। यह 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्‍शन में आता है।

ZTE ने लॉन्‍च किया नया स्‍मार्टफोन, 5000mAh बैटरी, 66W फास्‍ट चार्जिंग से है लैस

फोन को तीन कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकता है। रही बात कीमत की, तो चीन में इसे 2198 युआन (लगभग 25,646 रुपये) में टैग किया गया है।

ख़ास बातें
  • ZTE Voyage 20 Pro में 64 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा है
  • Voyage 20 Pro 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 720 प्रोसेसर है
  • फोन को तीन कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकता है
विज्ञापन
चीनी स्‍मार्टफोन मेकर ZTE ने Voyage 20 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने कल ही डिवाइस को टीज किया था और अब चीन के अपने घरेलू मार्केट में इस स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि ZTE ने गुरुवार को पहले एक्सॉन 30 अल्ट्रा एयरोस्पेस एडिशन (Axon 30 Ultra Aerospace Edition) को लॉन्च किया और साथ ही वॉयेज 20 प्रो 5जी को भी लॉन्च कर दिया। कंपनी की तरफ से इसे एक सरप्राइज के तौर पर पेश किया गया है, क्‍योंकि किसी ने भी इस स्‍मार्टफोन के इतनी जल्‍दी लॉन्‍च होने की उम्‍मीद नहीं की थी। 

Voyage 20 Pro 5G में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। 93.8 फीसदी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ फोन के डिस्‍प्‍ले में 360Hz का टच सैंपलिंग रेट और 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसका FHD+ पैनल 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले DCI P3 कलर गैमट के साथ HDR10 वीडियो प्लेबैक को भी सपोर्ट देता है।

वॉयेज 20 प्रो, सुपर एंटीना 3.0 से लैस है, जिसके बारे में कंपनी दावा करती है कि यह ज्‍यादा तेज डाउनलोड स्‍पीड देता है। बात करें फोन के बाकी फीचर्स की तो इसमें  5100mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ZTE Voyage 20 Pro में 64 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा है, जिसके साथ एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और मैक्रो सेंसर मिलता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 

Voyage 20 Pro 5G में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 720 प्रोसेसर की ताकत है। यह 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्‍शन में आता है। फोन को तीन कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकता है। रही बात कीमत की, तो चीन में इसे 2198 युआन (लगभग 25,646 रुपये) में टैग किया गया है। बाकी मार्केट्स में फोन की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कुछ नहीं बताया है। माना जा रहा है कि जो सरप्राइज इस फोन से चीन में दिया गया है, वैसा ही बाकी मार्केट्स में भी देखने को मिलेगा, यानी बाकी देशों में भी यह फोन चुपके से दस्‍तक दे सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »