ऐप्पल आईफोन खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी ख़बर है। फ्लिपकार्ट और ऐप्पल की साझेदरी में ऐप्पल डेज़ का आयोजन किया गया है। इस सेल में कई आईफोन वेरिएंट, ऐप्पल वॉच और अन्य एक्सेसरी प्रोडक्ट सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा कई अन्य ऑफर भी हैं।
एक ताजा रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि 2017 में आने वाले सभी आईफोन मॉडल में ट्रू टोन डिस्प्ले दिया जाएगा। इस तकनीक को सबसे पहले 9.7 इंच आईपैड प्रो में दिया गया था। लेकिन अब इस तकनीक के इस साल नए आईफोन डिवाइस में आने की ख़बरें हैं।
ऐप्पल ने इस साल आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को ब्लैक व जेट ब्लैक जैसे नए कलर वेरिएंट में पेश किया था। अब, एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इनके अपग्रेडेड वेरिएंट को एक नए रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।