आईफोन 6एस जैसे कलर वेरिएंट में लॉन्च होगा आईफोन 7: रिपोर्ट

आईफोन 6एस जैसे कलर वेरिएंट में लॉन्च होगा आईफोन 7: रिपोर्ट
विज्ञापन
आईफोन 7 के लॉन्च की कथित तारीख के पास आने के साथ ही दुनिया के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन के बारे में हर कोने से खबरें आ रही हैं। पिछले दिनों एक लीक खबर में खुलासा हुआ था कि आने वाले आईफोन का एक नया कलर वेरिएंट 'स्पेस ब्लैक' भी लॉन्च किया जाएगा जबकि कंपनी 'स्पेस ग्रे' वेरिएंट को पेश नहीं करेगी। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि आईफोन का 'स्पेस ब्लैक' कलर वेरिएंट पेश नहीं किया जाएगा।

मैसिटीनेट द्वारा लीक की गई एक नई तस्वीर से खुलासा होता है कि अगले आईफोन को आईफोन 6एस के फिलहाल मौजूद सभी कलर वेरिएंट सिल्वर, स्पेस ग्रे, गोल्ड और रोज़ गोल्ड में लॉन्च किया जाएगा।

बात करें डिज़ाइन की तो आईफोन 7 के पिछले स्मार्टफोन के मुकाबले थोड़े बहुत बदलाव और हार्डवेयर पर फोकस के साथ होने की उम्मीद है। ऐप्पल के नए स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा चर्चा आईफोन 7 प्लस के डुअल कैमरा सेटअप और 3.5 एमएम हेडफोन जैक ना होने की है।

इससे पहले खुलासा हुआ था कि ऐप्पल आईफोन 7 में बैटरी लाइफ बढ़ाने के इरादे से 1960 एमएएच की बैटरी देगी। गौर करने वाले वाली बात है कि आईफोन 6एस में 1715 एमएएच की बैटरी दी गई थी। ऐप्पल ने बड़ी बैटरी देने का कदम शायद नए हार्डवेयर के चलते और खासकर ए10 प्रोसेसर के ज्यादा दमदार होने के चलते उठाया है। किसी भी स्थिति में, ज्यादा बैटरी लाइफ मिलने की बात करें तो यह एक बहुत बड़ा अपग्रेड नहीं है।

आईफोन 7 में इस बार एंटीना बैंड को किनारों पर शिफ्ट किया जा सकता है और फोन में एक फोर्स टच होम बटन हो सकता है।  आईफोन 7 के बड़े वेरिएंट में डुअल कैमरे के अलावा रियर पर एक स्मार्ट कनेक्टर भी दिया जा सकता है। इसके साथ ही आईफोन के बेस वेरिएंट को इस बार 16 जीबी की जगह 32 जीबी में पेश किया जा सकता है। कंपनी द्वारा आईफोन को 256 जीबी वेरिएंट में भी पेश किये जाने की उम्मीद है। उम्मीद की जा रही है कि ऐप्पल इस साल आईफोन के तीन वेरिएंट- आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो लॉन्च कर सकती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone 7 Pro, Mobiles
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »