आईफोन 7 हो सकता है वाटरप्रूफ और फोर्स टच बटन से लैस

आईफोन 7 हो सकता है वाटरप्रूफ और फोर्स टच बटन से लैस
विज्ञापन
आने वाले आईफोन 7 को लेकर कुछ विश्लेषकों का मानना है कि यह फोन पिछले मॉडल का एक छोटा अपग्रेड होगा। अगले आईफोन में कोई 'सेलिंग फीचर' ना होने की भी बात कही गई है। हालांकि, हो सकता है कि सामने आई कुछ जानकारी उनकी सोच को बदल दे। खबर है कि आईफोन 7 डस्ट और वाटरप्रूफ हो सकता है। फोन में डिस्प्ले पर एक फोर्स टच बटन दिया जा सकता है। ऐप्पल द्वारा अगले आईफोन में फोर्स टच बटन देने की खबरें पहले भी सामने आ चुकी हैं।

डिजिटाइम्स (वाया जीएसएमअरीना) की रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन 7 ने डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट टेस्टिंग के लिए तीसरा चरण पूरा कर लिया है। इसके अतिरिक्त, प्रोटोटाइप मॉडल में डिजिटल टच-सेंसिटिव फीचर या वर्चुअल होम बटन को डिस्प्ले के एक हिस्से के तौर पर दिया गया है।

एक दूसरी चीनी वेबसाइट स्टॉर्म (वाया 9टू5मैक) की खबर के मुताबिक, फोन में मैकबुक के फओर्स टच ट्रैकपैड की तरह एक वर्चुअल होम बटन दिया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फोन पूरी तरह से डस्टप्रूफ और वाटरप्रूफ होगा। गौर करने वाली बात है हाल ही में विश्लेषकों ने आईफोन 8 में एक वर्चुअल होम बटन होने का अनुमान लगाया था। आईफोन 8 को आईफोन 7एस की जगह लॉन्च किया जा सकता है।

इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि क्यूपर्टिनो की कंपनी आईफोन 7 के चेसिस के लिए मैट ब्लैक कलर का इस्तेमाल कर सकती है। यह स्पेस ग्रे कलर से ज्यादा डार्क हो सकता है।

केजीआई सिक्योरिटीज के विश्लेषक मिंग शी कुओ का कहना है कि ऐप्पल अगले साल लॉन्च होने वाले आईफोन में एल्युमिनियम की जगह पूरी तरह ग्लास बॉडी देगी। इसके साथ ही अगले आईफोन के डुअल-कैमरा सेटअप और 3.5एमएम जैक के बिना (ज्यादा पतली बॉडी) के साथ आने की भी खबरें हैं। हालांकि, अभी तक ये सभी जानकारी कयास ही हैं इसलिए इन्हें सिर्फ अफवाह के तौर पर ही लेना चाहिए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apple iPhone, Force Touch, iPhone, iPhone 7, Mobiles
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 80th Independence Day Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  2. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  3. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  4. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  7. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  8. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  9. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  10. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »