2016 में आईफोन की बिक्री होगी कम और 2017 में लॉन्च होगा आईफोन 8: रिपोर्ट

2016 में आईफोन की बिक्री होगी कम और 2017 में लॉन्च होगा आईफोन 8: रिपोर्ट
विज्ञापन
आईफोन 7 को लेकर पिछले काफी समय से लीक और खबरें सामने आ रही हैं। नए आईफोन के इसी साल लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, नए फ्लैगशिप मॉडल को लेकर आ रही खबरें रोचक हैं लेकिन केजीआई सिकेयोरिटीज और बार्कलेज के विश्लेषकों में विरोधाभास देखने को मिला है। उनके मुताबिक, क्यूपर्टिनो की कंपनी ऐप्पल को 2016 में अपनी बिक्री में गिरावट देखने को मिल सकती है। दावा किया गया है कि सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन पेश करने के बावजूद यह यूजर को आकर्षित नहीं कर पाएगा।

केजीआई सिक्योरिटीज के विश्लेषक, मिंग शी कुओ ने अपने रिचर्स नोट में कहा है कि 2016 में कंपनी की वृद्धि में गिरावट देखने को मिलेगी। उनका कहना है, 2016 में 'सबसे खराब हालात' में ऐप्पल को आईफोन की बिक्री में (190 मिलियन यूनिट) तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। जो कि कंपनी द्वारा 2014 (193 मिलियन यूनिट) में देखी गई गिरावट से ज्यादा है और पिछले साल की तुलना में यह 18.1 प्रतिशत कम होगी। इसके अतिरिक्त, यह पिछले साल की तुलना में इस साल गिरावट देखने वाली टॉप 5 कंपनियों में भी ऐप्पल शामिल हो सकती है।

कुओ के रिसर्च नोट ( वाया 9टू5 मैक) में आगे कहा गया है कि 'सबसे अच्छे हालात' में भी टिम कुक और कंपनी सिर्फ 205 मिलियन आईफोन यूनिट ही बेच सकेंगे जो कि पिछले साल की चुलना में 11.6 प्रतिशत कम है। इसके अलावा यह विश्लेषकों द्वारा पहले किए गए अनुमानों (210 मिलियन से 230 मिलियन) से भी कम है। कुओ के मुताबिक, आईफोन की बिक्री में गिरावट की कई वजहे हैं। पहली, आईफोन एसई से कंपनी की ओवरऑल परफॉर्मेंस पर कुछ ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इसके अलावा, आईफोन 7 में बहुत ज्यादा ऐसे आकर्षक फीचर नहीं होंगे जो यूजर को अपनी तरफ खींच सकें। कुओ का कहना है कि ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने के लिए आईफोन में नए कॉमर्शियल फीचर के साथ-साथ विजुअल रीडिजाइन का होना जरूरी है।

वहीं बार्कलेज के एक विश्लेषक का भी कहना है कि आईफोन 7 सिर्फ कुछ नए अपडेट के साथ आएगा और इसके डिजाइन में कोई बडड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, 3.5 एमएम जैक ना होने की वजह से यह बेहद पतला होगा। उन्होंने आगे बताया (वाया फॉर्चून), ''सीधे तौर पर कहें तो आने वाला फ्लैगशिप आईफोन अभी आईफोन 6 इस्तेमाल कर रहे यूजर के लिए एक 'रीप्लेसमेंट डिवाइस' होगा। ''

उनके अनुमान के मुताबिक, 2016 में आईफोन की बिक्री में 'आकर्षक और जरूरी' अपील ना होने के चलते 2015 की तुलना में 1.8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, 2017 ऐप्पल के लिए ब्लॉकबस्टर साबित होगा क्योंकि कंपनी आईफोन को एक नए डिजाइन में पेश कर सकती है। इसके अलावा आईफोन 7एस की जगह कंपनी द्वारा आईफोन 8 भी लॉन्च करने की खबरें हैं। ऐप्पल 'एस' जेनरेशन अपग्रेड ना देकर फ्लैगशिप के तौर पर आईफोन 8 लॉन्च करेगी।

गौर करने वाली बात है कि ऐप्पल ने पिछले हफ्ते सैमसंग के साथ एक डील की है और 100 मिलियन ओलेड डिस्प्ले का ऑर्डर भी दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Barclays, iPhone, iPhone 7, iPhone 8, iPhone Sales, Ming Chi Kuo, Mobiles
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »