आईफोन 7 प्लस में है 3 जीबी रैम और 2900 एमएएच की बैटरीः रिपोर्ट

आईफोन 7 प्लस में है 3 जीबी रैम और 2900 एमएएच की बैटरीः रिपोर्ट
विज्ञापन
हर साल यूज़र नए आईफोन मॉडल के सारे स्पेसिफिकेशन जानने के लिए बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। ऐप्पल अब अपने मोबाइल में मौजूद चिपसेट के संबंध में जानकारी सार्वजनिक करती है, लेकिन रैम और बैटरी क्षमता के लेकर को खुलासा नहीं किया जाता। आईफोन 7 प्लस के पहले टियरडाउन से हमें इन स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिल गई है।

डू-इट-योरसेल्फ रिपेयर साइट आईफिक्सिट, जिसे विस्तृत टियरडाउन के लिए जाना जाता है, ने टोक्यो में आईफोन 7 प्लस का टियरडाउन करने में सफल रही है।

आईफिक्सिट ने टियरडाउन के आधार पर खुलासा किया है कि आईफोन 7 प्लस में 3 जीबी का एलपीडीडीआर4 रैम है। आईफिक्सिट ने जिस यूनिट को टियरडाउन किया है उसमें सैमसंग द्वारा बनाए गए रैम का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ हैंडसेट में क्वालकॉम एमडीएम 9645M एलटीई. कैट 12 मॉडम मौजूद है।
 
apple

बैटरी की बात करें तो आईफिक्सिट ने पाया कि आईफोन 7 प्लस में 2900 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। याद रहे कि आईफोन 6एस प्लस हैंडसेट 2750 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। वहीं, आईफोन 6 प्लस में 2915 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है। आईफिक्सिट ने बताया है कि टियरडाउन किए गए हैंडसेट में इस्तेमाल किए गए 128 जीबी नैंड फ्लैश को तोशिबा द्वारा बनाया गया है।

इसके अलावा यह भी पता चला है कि आईफोन 7 प्लस में पुराने हेडफोन जैक की लोकेशन पर क्या इस्तेमाल किया है। पता चला है कि क्यूपर्टिनो की इस कंपनी ने मॉड्यूल्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह माइक्रोफोन में आवाज़ को चैनल करेगा। हेडफोन जैक के नहीं मौजूद होने से जो जगह खाली हुई है उसमें से थोड़ा हिस्सा टैपटिक इंजन कंट्रोलर को भी गया है जो प्रेशर सेंसिटिव होम बटन को पावर करता है।
 
apple

डिजाइन को लेकर एक और बड़ा बदलाव लाइटनिंग कनेक्टर और सिम कनेक्टर के आसपास किया गया है। अब एक रबर गैसकेट मौजूद है। एकप्लास्टिक इजेक्ट प्लग भी मौजूद है। ये बदलाव हैंडसेट को मिले आईपी67 रेटिंग को लेकर किए गए हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Dual camera
  • Excellent battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • कमियां
  • Low light camera performance not best in class
  • Expensive
  • Ungainly
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए10 फ्यूज़न
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2900 एमएएच
ओएसआईओएस 10
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone 7 Plus Teardown, Apple, Mobiles, iFixit, Teardown, IPhone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  3. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  4. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  10. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »