आईफोन 7 की नई तस्वीर लीक, कैमरे को लेकर जानकारी आई सामने

आईफोन 7 की नई तस्वीर लीक, कैमरे को लेकर जानकारी आई सामने
विज्ञापन
ऐप्पल आईफोन 7 को सितंबर में होने वाले इवेंट में लॉन्च कर सकती है। आईफोन 7 कंपनी के नए आईओएस 10 पर चलेगा। अब इस फोन को लेकर लीक में लगातार जानकारी सामने आ रही है और नई लीक हुई तस्वीर से स्मार्टफोन के रियर की स्पष्ट झलक देखी जा सकती है।

Nowherelse.fr पर आईफोन 7 की पहली हाई-रिज़ॉल्यूशन तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में आईफोन के रियर को स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। इस तस्वीर में एंटीना बैंड को किनारों पर शिफ्ट किया गया है जबकि कैमरा लेंस किनारों के पास दिख रहा है। लेंस के चारों तरफ एक नया प्रोटेक्टिव रिंग है और यह अपने पिछली जेनरेशन के स्मार्टफोन में दिए लेंस से बड़ा दिख रहा है। इस लीक तस्वीर से आईफोन 7 के रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट की वापसी की भी पुष्टि होती है।

आईफोन 7 के तीन वेरिएंट- आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो के साथ आने की उम्मीद है। बड़े वेरिएंट में एक स्मार्ट कनेक्टर और रियर पर डुअल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। आईफोन 7 नए ए10 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसके साथ ही कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि डुअल कैमरे की वजह से बड़े वेरिएंट में 3 जीबी रैम दिया जा सकता है।

ऐप्पल द्वारा 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की जगह 32 जीबी बेस वेरिएंट पेश करने की उम्मीद है। इसके साथ ही कंपनी द्वारा 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पेश करने की उम्मीद है। आईफोन 7 को वाटरप्रूफ बनाने के चलते क्यूपर्टिनो की कंपनी द्वारा नए आईफोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक खत्म करने की भी खबरें हैं। हालांकि, इन दावों के उलट आईफोन 7 के हेडफोन जैक के साथ आने की उम्मीद है।

इसके अललावा आईफोन 7 में एक फोर्स टच होम बटन होने का भी खुलासा हुआ है। फिज़िकल बटन की जगह आने वाले इस होम बटन से स्मार्टफोन डिजाइन के बदलने की भी उम्मीद है। इसके अलावा ऐप्पल एक स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट की जगह स्पेस ब्लैक कलर वेरिएंट भी दे सकती है।

इसके अलावा एक अलग रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में स्मार्टफोन मार्केट में ऐप्पल की स्थिति खराब हुई है और अब कंपनी पांचवें नंबर पर जा पहुंची है। काउंटरपार्ट रिसर्च (वाया ब्लूमबर्ग) की रिपोर्ट के अनुसार, अब दिग्गज ऐप्पल स्थानीय कंपनी हुवावे, वीवो, ओप्पो और शाओमी से पीछे है। ऐप्पल द्वारा आईफोन 7 के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव ना करने के साथ अगले साल दसवीं एनिवर्सरी पर नए डिज़ाइन वाला फोन लॉन्च करने की खबरें हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iOS, iOS 10, iPhone 7, iPhone 7 Camera, iPhone 7 Plus, iPhone 7 Pro, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »