आईफोन 7 में डुअल रियर कैमरे को लेकर जानकारी फिर आई सामने

आईफोन 7 में डुअल रियर कैमरे को लेकर जानकारी फिर आई सामने
ख़ास बातें
  • ऐप्पल 7 सितंबर को लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकती है
  • लीक से स्मार्ट कनेक्टर नहीं होने का पता चलता है
  • आईफोन 7 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं होगा
विज्ञापन
अगस्त महीने को खत्म होने में चंद दिन बाकी हैं लेकिन अभी तक ऐप्पल के आधिकारिक इनवाइट का कुछ अता-पता नहीं है। और इसका मतलब है कि अभी अफवाहों के लिए थोड़ा समय और है। अब ताजे लीक में एक बार फिर ऐप्पल द्वारा आईफोन 7 के डुअल रियर कैमरे वाले बड़े वेरिएंट आईफोन 7 प्लस लॉ़न्च होने की खबर सामने आई है।

ताइवान के जिमी लिन को आईफोन के लॉन्च होने से पहले उनके इस्तेमाल की तस्वीरें पोस्ट करने के लिए जाना जाता है। वह ऐसा 2012 से कर रहे हैं और इस बार भी कुछ अलग नहीं है। लिन ने आईफोन 7 के बड़े वेरिएंट के इस्तेमाल वाली अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है और इस तस्वीर में रियर पर डुअल रियर कैमरा साफतौर पर देखा जा सकता है। हालांकि, बाकी पूराफोन उनकी हथेली में छिपा हुआ है और अभी यह साफ नहीं है कि इस डिवाइस में स्मार्ट कनेक्टर होगा या नहीं। बात करें वेरिएंट की तो, अभी तक इस बात को लेकर मतभेद है कि ऐप्पल एक नया आईफोन 7 प्रो फोन पेश करेगी या नहीं। इस नए प्रो आईफोन में नए हार्डवेयर होने की उम्मीद है जबकि आईफोन 7 प्लस वेरिएंट में बड़ा रैम और स्टोरेज हो सकता है। हालांकि, कई दूसरी रिपोर्ट में इस दावे का खंडन किया गय है कि ऐप्पल हर बार की तरह दो वेरिएंट ही लॉन्च करेगी जिनमें एक में नया हार्डवेयर होगा जिसमें डुअल कैमरा और स्मार्ट कनेक्टर होगा। एक दूसरी रिपोर्ट के अनुार ऐप्पल के नए फोन को आईफोन 6एसई कहा जाएगा क्योंकि इसमें पिछले आईफोन की तुलना में बहुत कम बदलाव किये जाएंगे। ऐप्पल द्वारा आईफोन के लॉन्च करने तक फिलहाल इन सभी खबरों की पुष्टि के लिए हमें इंतजार करना होगा।
 

फोनअरीना ने भी आईफोन की मुख्य जानकारी का खुलासा करते हुए आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के केस और बंपर लीक किए हैं। इन तस्वीरों में भी पिछली रिपोर्ट जैसी कहानी कही गई है और रियर पर डुअल कैमरा सेटअप की जानकारी सामने आई है। लेकिन आईफोन केस में रियर पर कोई छेद नहीं है जिससे इशारा मिलता है कि नए आईफोन में इस बार स्मार्ट कनेक्टर नहीं दिया जाएगा।

ऐप्पल द्वारा 7 सितंबर को आईफोन 7 लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आईफोन 7 में थोड़े-बहुत डिजाइन में बदलाव के साथ कई नए हार्डवेयर अपग्रेड किए गए हैं। कैमरे को भी अपग्रेड किया गया है और 4.7 इिंच आईफोन 7 में अब ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन फीचर होगा और आईफोन 7 प्लस में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन में 3 जीबी रैम होगा जिसे नए हार्डवेयर के मुताबिक दिया जाएगा। वहीं इस साल ऐप्पल एक नया स्पेस ब्लैक कलर वेरिएंट भी पेश कर सकती है। आईफोन 7 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक ना दिए जाने की भी खबरें हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »