आईफोन 6 का 32 जीबी वेरिएंट बिक रहा है अमेज़न इंडिया पर

आईफोन 6 का 32 जीबी वेरिएंट बिक रहा है अमेज़न इंडिया पर
ख़ास बातें
  • आईफोन 6 के 32 जीबी वेरिएंट को सीमित समय के लिए उपलब्ध कराया गया
  • ऐप्पल ने इस स्मार्टफोन के 32 जीबी वेरिएंट को लॉन्च नहीं किया था
  • इस वेरिएंट को सिर्फ थर्ड पार्टी रिटेलर द्वारा बेचा जा रहा है
विज्ञापन
अमेज़न इंडिया ई-कॉमर्स साइट पर आईफोन 6 स्मार्टफोन के 32 जीबी वेरिएंट को सीमित समय के लिए उपलब्ध कराया गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें चौंकाने वाली बात क्या है? बता दें कि ऐप्पल ने इस स्मार्टफोन के 32 जीबी वेरिएंट को लॉन्च नहीं किया था। हैंडसेट को 16 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया था। गौर करने वाली बात है कि इस वेरिएंट को सिर्फ थर्ड पार्टी रिटेलर द्वारा बेचा जा रहा है। क्यूपर्टिनो स्थित ऐप्पल कंपनी की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है।

अमेज़न इंडिया पर आईफोन 6 स्मार्टफोन का 32 जीबी स्टोरेज वाला स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट मंगलवार तक 28,999 रुपये में मिलेगा। इसके साथ एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके 8,550 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। बता दें कि इसी वेबसाइट पर आईफोन 6 का 16 जीबी वेरिएंट 30,399 रुपये में बिक रहा है।

गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि आईफोन 6 का 32 जीबी वेरिएंट भारत में सिर्फ अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। इसे किसी और प्लेटफॉर्म पर बेचे जाने की उम्मीद बेहद ही कम है।

मज़ेदार बात यह है कि 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत के अलावा अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया गया है। 9टू5 मैक की रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन 6 के 32 जीबी वेरिएंट को ताइवान में 10 मार्च से बेचा जाएगा। वहीं, चीन में यह फरवरी से ही बिक रहा है।

पिछले साल ऐप्पल ने आईफोन 7 और 7 प्लस को लॉन्च करने के साथ यह भी ऐलान किया था कि अब कंपनी आईफोन 5एस, आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस मॉडल नहीं बनाएगी। आज की तारीख में कंपनी द्वारा बेचा जा रहा सबसे किफायती और कमज़ोर मॉडल आईफोन एसई है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Thin, light, easy to handle
  • Excellent camera
  • Superb performance
  • Reasonably good battery life
  • कमियां
  • Limited storage
डिस्प्ले4.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए8
फ्रंट कैमरा1.2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता1810 एमएएच
ओएसआईओएस 8.0
रिज़ॉल्यूशन750x1334 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  2. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  5. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  6. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  7. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  8. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  9. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  10. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »