Apple ने बीते हफ्ते भारत समेत ग्लोबल बाजार में iPhone 18 Pro और 18 Pro Max को लॉन्च किया था और आज से इन बिक्री आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है।
Photo Credit: Apple
iPhone 18 Pro में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।
Apple ने बीते हफ्ते भारत समेत ग्लोबल बाजार में iPhone 18 Pro और 18 Pro Max को लॉन्च किया था और आज से इन बिक्री आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। सबसे खास बात यह है कि iPhone 18 Pro को तुरंत खरीदा जा सकता है और घर पर डिलीवरी मिल जाएगी, क्योंकि यह क्विक कॉमर्स साइट Blinkit पर भी उपलब्ध हो गया है। iPhone 18 Pro में Apple A20 Pro चिपसेट के साथ कंपनी का इन-हाउस C2 मॉडेम मिलता है। यहां हम आपको iPhone 18 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
New launch: iPhone 18 Pro is now available on Blinkit (in all 4 colours) ✌️
— Albinder Dhindsa (@albinder) September 18, 2026
This year, we've also got the new iPhone 18 Pro Max, Apple Watch S12 and Airpods 5. We've partnered with @Apple, bringing their latest products to Blinkit customers in Delhi NCR, Mumbai, Bengaluru,… pic.twitter.com/X3wogkuZ3j
Blinkit से खरीदें iPhone 18 Pro
iPhone 18 Pro अब क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit पर सभी 4 कलर्स में उपलब्ध हो गया है। जल्द ही iPhone 18 Pro Max, Apple Watch S12 और Airpods 5 पर यहां पर उपलब्ध होगा। ग्राहक दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, कोलकाता, अहमदाबाद, जयपुर और लखनऊ में इसे खरीद सकते हैं।
Blinkit के संस्थापक अलबिंदर ढींडसा ने X पर एक पोस्ट में बताया कि iPhone 18 Pro उपलब्ध हो गया है और इसके अलावा इस साल नया iPhone 18 Pro Max, Apple Watch S12 और Airpods 5 भी आएगा। हमने @Apple के साथ पार्टनरशिप की है और उनके लेटेस्ट प्रोडक्ट्स को लॉन्च के दिन ही दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, कोलकाता, अहमदाबाद, जयपुर और लखनऊ में Blinkit कस्टमर्स तक पहुंचा रहे हैं!
बैंक ऑफर से बचत
Blinkit से iPhone 18 Pro खरीदने वाले ग्राहकों को चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के ईएमआई के ऑप्शन भी उपलब्ध हैं।
iPhone 18 Pro Features & Specifications
iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1320×2868 पिक्सल, पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें Apple A20 Pro प्रोसेसर दिया गया है। यह आईफोन iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरा सेटअप के मामले में 18 Pro के रियर में वेरिएबल अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और48 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 18 Pro में सिंगल चार्ज में 36 घंटे तक वीडियो प्लेबैक प्रदान करता है और सिंगल चार्ज में 24 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?