Iphone 18 Pro Price

Iphone 18 Pro Price - ख़बरें

  • Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
    एपल को इस स्मार्टफोन की जोरदार डिमांड मिलने का अनुमान है। इस वजह से इसका बड़ा स्टॉक तैयार किया जा सकता है। अगले वर्ष मार्च में इस स्मार्टफोन को iPhone 18e के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में कंपनी का A20 चिपसेट हो सकता है। iPhone 18 में 6.3 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है।
  • ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
    फेस्टिव सीजन के मौके पर क्रोमा पर iPhone 17 Pro पर तगड़ा ऑफर आया है। यह आईफोन अपनी लॉन्च कीमत से लगभग ₹13,000 सस्ता मिल रहा है। इस आईफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 17 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
    iPhone Air 2 की थिकनेस लगभग 5.2 mm की हो सकती है। यह iPhone Air की तुलना में 0.4 mm की कमी है। आमतौर पर कम थिकनेस वाले स्मार्टफोन्स में कम कैपेसिटी वाली बैटरी दी जाती है। हालांकि, एपल इस स्मार्टफोन के लिए ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी पर कार्य कर रही है। iPhone Air 2 में लगभग 3,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। iPhone Air में 3,149 mAh की बैटरी थी।
  • Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
    अगर आप iPhone 17 Pro Max खरीदने का सोच रहे हैं तो Croma फेस्टिवल सीजन में धांसू ऑफर प्रदान कर रहा है। iPhone 17 Pro Max सितंबर, 2025 में ₹1,49,900 में लॉन्च किया गया था। अब यह आईफोन बैंक ऑफर के बाद ₹1,32,991 में उपलब्ध हो रहा है। लॉन्च कीमत की तुलना में इस आईफोन पर करीबन ₹16,909 की बचत हो रही है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
    iPhone 17 Pro को Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। यह आईफोन बीते साल ₹1,34,900 में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब डिस्काउंट के साथ करीबन ₹10,000 सस्ता मिल रहा है। इस आईफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा और 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
    Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च करने के बाद iPhone 17 को महंगा कर दिया है। अब फेस्टिव सीजन के मौके पर शुरू होने वाली Flipkart Big Billion Days Sale में iPhone 17 पर भारी डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद ग्राहकों को करीबन ₹19 हजार से ज्यादा की बचत होगी। iPhone 17 में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
    iPhone 18 Pro Max, Vivo V80 Lite 5G, Mivi One 5G जैसे स्मार्टफोन्स ने सितंबर में खूब धूम मचाई है। अब अक्टूबर में भी कई धांसू स्मार्टफोन मार्केट में धमाका करने के लिए तैयार हैं। इनमें भारत में Vivo का V80 खास चर्चा में है। इसी के साथ OnePlus 16 भी इसी महीने मार्केट में दस्तक देने को तैयार दिख रहा है। वहीं, Motorola का Edge 70 Neo भी अक्टूबर में एंट्री लेने वाला है।
  • Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
    Galaxy S26 Ultra की तुलना में अपकमिंग Galaxy S27 Ultra फोन फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लेकर आ सकता है। जाने माने टिप्स्टर Ice Universe के मुताबिक, नए फोन का कैमरा पुराने मॉडल से कहीं बेहतर वार्म कलर्स प्रड्यूस कर सकेगा। हाइलाइट्स पहले से कहीं अधिक क्लियर होंगे।
  • Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
    iPhone 18 Pro सीरीज के लिए चीन में लगभग 70 लाख यूनिट्स के प्री-ऑर्डर मिले थे। इन स्मार्टफोन्स की सेल्स के पहले सप्ताह में लगभग 13 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Phone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की सेल्स के पहले सप्ताह की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत ज्यादा है। चीन में iPhone 17 सीरीज के उपलब्ध होने के पहले सप्ताह में सेल्स का यह आंकड़ा लगभग 90 प्रतिशत का है।
  • Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
    आगामी स्मार्टफोन को iPhone 20 कहा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके डिस्प्ले के लिए सेरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन हो सकता है। इस टिप्सटर का दावा है कि 20th एनिवर्सरी आईफोन में 6,000 mAh की बैटरी वायरलेस रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें डिस्प्ले के नीचे फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
  • iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
    iPhone 18 Pro की बिक्री आज से क्विक कॉमर्स साइट Blinkit पर शुरू हो गई है। Blinkit के संस्थापक अलबिंदर ढींडसा ने X पर एक पोस्ट में बताया कि iPhone 18 Pro उपलब्ध हो गया है और इसके अलावा इस साल नया iPhone 18 Pro Max, Apple Watch S12 और Airpods 5 भी आएगा। हमने @Apple के साथ पार्टनरशिप की है और उनके लेटेस्ट प्रोडक्ट्स को लॉन्च के दिन ही दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, कोलकाता, अहमदाबाद, जयपुर और लखनऊ में Blinkit कस्टमर्स तक पहुंचा रहे हैं!
  • iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
    Samsung Galaxy S26 सीरीज के स्मार्टफोन की भारत में कीमतों में बढ़ोतरी की जानकारी सामने आई है। टिप्सटर अभिषेक यादव के X पोस्ट के मुताबिक, Galaxy S26 के दोनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में ₹12,000 का इजाफा हो सकता है। वहीं Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra के कुछ वेरिएंट ₹20,000 तक महंगे हो सकते हैं। Galaxy S26 की कीमत ₹87,999 से बढ़कर ₹99,999 और ₹1,07,999 से बढ़कर ₹1,19,999 हो सकती है। Galaxy S26+ और S26 Ultra के कई वेरिएंट की नई कीमतें भी सामने आई हैं। हालांकि, Samsung ने अभी प्राइस हाइक की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
    Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में बिक्री 18 सितंबर से शुरू हो गई है। ग्राहक दोनों फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 है, जबकि iPhone 18 Pro Max ₹1,79,900 से शुरू होता है। दोनों मॉडल अलग-अलग स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध हैं। खरीदारी पर चुनिंदा बैंक कार्ड के साथ कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी मिल रहा है। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करके नए iPhone की कीमत कम की जा सकती है। Apple Store के साथ कई ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म से फोन खरीदे जा सकते हैं।
  • iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
    फ्लिपकार्ट पर iQOO 15 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। iQOO 15 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹76,999 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर के मामले में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹3800 इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत  ₹73,199 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹43,050 कीमत कम हो सकती है।
  • Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
    Xiaomi 18 Pro सिंतबर में लॉन्च के लिए कंफर्म हो गया है। कंपनी ने सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है। Weibo पर Xiaomi ने फोन के रियर लुक को टीज किया है। ब्रांड ने “Generating” शब्द पर फोकस किया है। कयास है कि फोन के रियर डिस्प्ले पर रोचक फीचर मिल सकता है जो AI कंटेंट (AI generated content) भी दिखा सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »