Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट

MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट को 2 nm प्रोसेस पर बनाया गया है। इस ऑक्टाकोर मोबाइल प्लेटफॉर्म में 3.10 GHz पर क्लॉक्ड तीन एफिशिएंसी कोर्स हैं

Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट को 2 nm प्रोसेस पर बनाया गया है
  • इस चिपसेट में Mali G2 Ultra NX GPU शामिल है
  • Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Vivo के अगले सप्ताह लॉन्च होने वाले दो स्मार्टफोन्स में MediaTek का नया चिपसेट दिया जाएगा। इस सप्ताह की शुरुआत में MediaTek Dimensity 9600 Pro को पेश किया गया था। Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max इस चिपसेट का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स होंगे। 

Vivo ने इन स्मार्टफोन्स की इमेजिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कैपेबिलिटीज का भी टीजर दिया है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में Vivo ने बताया है कि नए MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट वाले ये शुरुआती स्मार्टफोन्स होंगे। Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max के साथ Vivo X500 को 21 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। Vivo X500 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600M हो सकता है। 

MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट को 2 nm प्रोसेस पर बनाया गया है। इस ऑक्टाकोर मोबाइल प्लेटफॉर्म में 3.10 GHz पर क्लॉक्ड तीन एफिशिएंसी कोर्स हैं। इसके साथ 4.35 GHz पर क्लॉक्ड तीन परफॉर्मेंस कोर्स और 4.55 GHz पर क्लॉक्ड दो प्राइम कोर्स हैं। इस चिपसेट में Mali G2 Ultra NX GPU शामिल है। Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max में 120 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट होगा। इन स्मार्टफोन्स में NPU 2.0 है जिसके 60 fps तक ऑटोफोकस परफॉर्मेंस देने का दावा किया गया है। Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max में 4K Dolby Vision पोट्रेट वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया इमेजिंग चिप मिलेगा। 

आगामी स्मार्टफोन्स में  Demura 2.0 और 2K 10-बिट लॉग हार्डवेयर सपोर्ट सहित एडवांस्ड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी होगी। हाल ही में चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) की वेबसाइट पर Vivo X500 Pro Max की मॉडल नंबर - V2602DA के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी है। इसमें 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। Vivo X500 Pro Max की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LOFIC प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 85 mm की फोकल लेंथ के साथ दिया जा सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। Vivo X500 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता  है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »