iPhone 15 Plus की जल्द शुरू होगी भारत में मैन्युफैक्चरिंग

एपल ने आईफोन 15 की पहले ही देश में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। पिछले कुछ वर्षों में एपल ने देश में मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट को बढ़ाया है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 सितंबर 2023 19:19 IST
ख़ास बातें
  • एपल ने आईफोन 15 की पहले ही देश में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है
  • कंपनी ने iPhone 15 सीरीज को मंगलवार को लॉन्च किया था
  • आईफोन 15 के Pro मॉडल्स में नए A17 Bionic चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है

कंपनी ने iPhone 15 सीरीज को मंगलवार को लॉन्च किया था

अमेरिकी डिवाइसेज कंपनी Apple की नई iPhone सीरीज के iPhone 15 Plus की जल्द ही भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की जाएगी। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की स्क्रीन है। एपल ने आईफोन 15 की पहले ही देश में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने देश में मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट को बढ़ाया है।  

हाल ही में Bloomberg ने रिपोर्ट दी थी कि कंपनी ने देश में आईफोन 15 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn के चेन्नई के प्लांट में बनाया जा रहा है। एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि आगामी तिमाही में एपल के आईफोन 15 प्लस की भी मैन्युफैक्चरिंग इस प्लांट में होगी। देश में फेस्टिव सीजन से पहले एपल चीन में असेंबल किए गए आईफोन्स का देश में इम्पोर्ट भी कर सकती है। 
Advertisement

कंपनी ने iPhone 15 सीरीज को मंगलवार को लॉन्च किया था। इस सीरीज में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हैं। आईफोन 15 के Pro मॉडल्स में नए A17 Bionic चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट A16 की तुलना में बेहतर एफिशिएंसी और ज्यादा पावर वाला है। iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में भी iPhone 15 और iPhone 15 Plus के समान USB Type-C चार्जिंग पोर्ट है। 

iPhone 15 Pro के 128  GB, 256 GB, 512 GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट्स का भारत में प्राइस क्रमशः 1,34,900 रुपये, 1,44,900 रुपये, 1,64,900 रुपये और 1,84,900 रुपये है। कंपनी ने iPhone 15 Pro Max के 256 GB, 512 GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट्स का प्राइस क्रमशः 1,59,900 रुपये, 1,79,900 रुपये और 1,99,900 रुपये रखा है। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-बुकिंग 15 सितंबर से शुरू होगी। एपल ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा भारत में शिफ्ट करने की तैयारी की है। एपल की योजना देश में स्मार्टफोन्स के पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की भी है। हाल ही में कंपनी के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने फाइनेंस मिनिस्ट्री के अधिकारियों के साथ एक मीटिंग में अपनी योजना की जानकारी दी थी। इस मीटिंग में सप्लाई चेन को समझने और आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में देश में बने कंपोनेंट्स का अधिक इस्तेमाल करने पर फोकस किया गया था। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  8. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  10. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.