iPhone 12 की कीमत हुई 7,130 रुपये कम, Flipkart पर नहीं मिलेगा इससे तगड़ा मौका

Flipkart ने iPhone 12 64GB को 48,999 रुपये में लिस्ट किया है। एक प्राइस ट्रैकर वेबसाइट के द्वारा शेयर की गई डिटेल्स के अनुसार, स्मार्टफोन की कीमत 15 नवंबर तक 56,129 रुपये थी।

iPhone 12 की कीमत हुई 7,130 रुपये कम, Flipkart पर नहीं मिलेगा इससे तगड़ा मौका

iPhone 12 में 6.10 इंच की डिस्प्ले आती है।

ख़ास बातें
  • Flipkart ने iPhone 12 64GB को 48,999 रुपये में लिस्ट किया है।
  • जहां iPhone की कीमत कम हो कर 48,999 रुपये रह गई है।
  • iPhone 12 में 6.1-inch OLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है।
विज्ञापन
iPhone 12 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब भारत में 48,999 रुपये हो गई है। इस कीमत में फोन Flipkart पर मिल रहा है। एक प्राइस ट्रैकर वेबसाइट के अनुसार, कंपनी के 2020 के इस हैंडसेट पर 7,130 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। स्मार्टफोन को भारत में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसी के साथ, ई-कॉमर्स कंपनी इस मॉडल पर अतिरिक्त ऑफर भी उपलब्ध करवा रही है। इससे फ़ोन की कीमत और कम हो जाएगी। उपभोक्ता iPhone 12 की कीमत को Flipkart पर और कम करने के लिए बैंक ऑफर्स का लाभ भी उठा सकते हैं। 

Flipkart ने iPhone 12 64GB को 48,999 रुपये में लिस्ट किया है। एक प्राइस ट्रैकर वेबसाइट के द्वारा शेयर की गई डिटेल्स के अनुसार, स्मार्टफोन की कीमत 15 नवंबर तक 56,129 रुपये थी। iPhone 12 को भारत में अक्टूबर 2020 में 79,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। 

जहां iPhone की कीमत कम हो कर 48,999 रुपये रह गई है। वहीं, उपभोक्ता इस पर एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं। चुनिंदा फोन मॉडल्स के साथ एक्सचेंज ऑफर इस्तेमाल करने पर 17500 रुपये तक कीमत और कम की जा सकती है। हालांकि, यह अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू है और इतनी कीमत मिलना फोन के मॉडल पर निर्भर करता है। ई-कॉमर्स प्लेटफार्म  Federal Bank डेबिट और क्रेडिट कार्ड से ट्रांजक्शन करने पर 10 प्रतिशत या 1500 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। आपको यही डिस्काउंट 128GB और 256GB स्टोरेज मॉडल्स के साथ भी मिल सकता है, जिनकी कीमत क्रमश: 53999 रुपये और 61,999 रुपये है। 

iPhone 12 स्पेसिफिकेशन्स: iPhone 12 में 6.1-inch OLED डिस्प्ले पैनल के साथ सुपर रेटिना XDR डस्प्ले और सिरेमिक शील्ड ग्लास मौजूद है। हैंडसेट में A14 बायोनिक चिपसेट दिया गया है। यह 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शंस में मौजूद है। 

फोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें दो 12MP सेंसर्स के साथ 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें IP68 रेटिंग भी दी गई है। iPhone 12 के बॉक्स में AC एडाप्टर नहीं मिलता है। बैटरी लाइफ के मामले में, को कंपनी के अनुसार फोन 17 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Dolby Vision HDR video recording
  • Excellent cameras
  • Smooth performance in everyday use
  • कमियां
  • Battery life could be better
  • Gets warm when stressed
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए14 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
स्टोरेज64 जीबी
ओएसआईओएस 14
रिज़ॉल्यूशन1170x2532 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+
  2. UPI ट्रांजैक्शंस पर कस्टमर्स को नहीं देना होगा चार्ज, सरकार ने दी जानकारी
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Canon, Epson और कई ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में OnePlus, Xiaomi और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट 
  5. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  6. Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
  7. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  8. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  9. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  10. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »