Infinix Note 40X अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन को 5 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसे Lime Green, Palm Blue और Starlit Black कलर्स में लाया जाएगा

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जुलाई 2024 22:21 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को 5 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा
  • इसे Lime Green, Palm Blue और Starlit Black कलर्स में लाया जाएगा
  • Note 40X में DTS Audio के साथ डुअल स्पीकर्स मिलेंगे

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ डिस्प्ले होगा

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Infinix का Note 40X अगले महीने देश में लॉन्च किया जाएगा। हाल की Note 40 सीरीज के स्मार्टफोन्स की तरह Note 40X 5G में 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा होगी। इसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

इस स्मार्टफोन को 5 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसे Lime Green, Palm Blue और Starlit Black कलर्स में लाया जाएगा। Infinix ने Note 40X की इमेज शेयर की हैं। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। ये कैमरा रेक्टैंगुलर शेप में LED फ्लैश के साथ हैं। इसके डिस्प्ले में सेंटर पर सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ डिस्प्ले होगा। इसमें आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाली ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। 

Note 40X में DTS Audio के साथ डुअल स्पीकर्स मिलेंगे। इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जाएगा। देश में इसका प्राइस लगभग 10,000 रुपये का हो सकता है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

पिछले महीने Infinix ने ZeroBook Ultra लैपटॉप को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Intel Core Ultra 9 तक दिए गए हैं। यह लैपटॉप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स के साथ है। यह विंडोज 11 होम आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें 15.6 इंच फुल HD+ IPS डिस्प्ले है। इस लैपटॉप की 70 Wh की बैटरी को USB Type-C पोर्ट के जरिए 100 W पर चार्ज किया जा सकता है। इस लैपटॉप के Core Ultra 5 प्रोसेसर वाले वेरिएंट का प्राइस 59,990 रुपये, Core Ultra 7 का 69,990 रुपये और Core Ultra 9 वाले वेरिएंट का 84,990 रुपये का है। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम पर चलता है। इसमें 15.6 इंच फुल HD+ (1,080 x 1,920 पिक्सल) IPS डिस्प्ले 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। ZeroBook Ultra में Intel Core Ultra 9 तक प्रोसेसर Intel Arc ग्राफिक्स के साथ हैं। यह प्रोसेसर AI फीचर्स के लिए Intel AI Boost Neural Processing Units (NPU) के साथ है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Wireless charging support
  • Decent performance
  • 108-megapixel rear camera
  • Good display with 120Hz refresh rate
  • Bad
  • Average battery life
  • Plastic frame feels cheap
  • Only one usable rear camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2436 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.