Infinix ने भारत में लॉन्च किया ZeroBook Ultra, 100W फास्ट चार्जिंग

इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए 10 जुलाई से की जाएगी। फ्लिपकार्ट से इस लैपटॉप को HDFC बैंक के कार्ड्स के जरिए खरीदने पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा

Infinix ने भारत में लॉन्च किया ZeroBook Ultra, 100W फास्ट चार्जिंग

इसमें 15.6 इंच फुल HD+ IPS डिस्प्ले है

ख़ास बातें
  • यह लैपटॉप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स के साथ है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Intel Core Ultra 9 तक दिए गए हैं
  • इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए 10 जुलाई से की जाएगी
विज्ञापन
डिवाइसेज मेकर Infinix ने भारत में ZeroBook Ultra लैपटॉप को लॉन्च किा है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Intel Core Ultra 9 तक दिए गए हैं। यह लैपटॉप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स के साथ है। यह विंडोज 11 होम आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें 15.6 इंच फुल HD+ IPS डिस्प्ले है। इस लैपटॉप की 70 Wh की बैटरी को USB Type-C पोर्ट के जरिए 100 W पर चार्ज किया जा सकता है। 

इस लैपटॉप के Core Ultra 5 प्रोसेसर वाले वेरिएंट का प्राइस 59,990 रुपये, Core Ultra 7 का 69,990 रुपये और Core Ultra 9 वाले वेरिएंट का 84,990 रुपये का है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए 10 जुलाई से की जाएगी। फ्लिपकार्ट ने इस लैपटॉप को HDFC बैंक के कार्ड्स से खरीदने पर 2,000 रुपये के डिस्काउंट की पेशकश की है। इस पर 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल सकता है। 

Infinix ZeroBook Ultra के स्पेसिफिकेशंस

यह लैपटॉप विंडोज 11 होम पर चलता है। इसमें 15.6 इंच फुल HD+ (1,080 x 1,920 पिक्सल) IPS डिस्प्ले 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसकी स्क्रीन का 178 डिग्री व्युइंग एंगल है। इसमें Intel Core Ultra 9 तक प्रोसेसर Intel Arc ग्राफिक्स के साथ हैं। यह प्रोसेसर AI फीचर्स के लिए Intel AI Boost Neural Processing Units (NPU) के साथ है। इसमें 32 GB तक का LPDDR5X RAM है। यह लैपटॉप गेमिंग के लिए 60 fps दे सकता है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए ICE Storm 2.0 कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। 

ZeroBook Ultra में दो USB 3.0 पोर्ट, दो USB Type-C पोर्ट, SD कार्ड स्लॉट, 3.5 mm ऑडियो जैक और HDMI 1.4 पोर्ट है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ और Wi-Fi के विकल्प हैं। इस लैपटॉप में वीडियो कॉल के लिए फुल HD वेबकैम दिया गया है। इसमें दो माइक्रोफोन DTS ऑडियो प्रोसेसिंग के साथ हैं। इस लैपटॉप में बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड है। इसकी 70Wh की बैटरी 100 W एडैप्टर के इस्तेमाल से फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस बैटरी के पूरी तरह चार्ज होने पर 13 घंटे तक 1080 p वीडियो प्लेबैक या 10 घंटे तक वेब ब्राउजिंग की जा सकती है। हाल ही में Infinix ने Note 40 5G को लॉन्च किया था। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »