भारत में Infinix Note Edge 5G को 18 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को Lunar Titanium, Silk Green और Stellar Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा
इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा
चाइनीज हैंडसेट मेकर Infinix का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में Infinix Note Edge 5G को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था। भारत में इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है।
भारत में Infinix Note Edge 5G को 18 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को Lunar Titanium, Silk Green और Stellar Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके ब्लू कलर वाले वेरिएंट में मैटेलिक बैक पैनल और ग्रीन कलर वाले वेरिएंट में 'सिल्क फाइबर फिनिश' होगी। फ्लिपकार्ट पर Infinix Note Edge 5G के लिए बनाई गई माइक्रोसाइट से इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी मिली है। Infinix Note Edge 5G में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया जाएगा।
AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर इस स्मार्टफोन को 7,50,000 प्वाइंट्स से अधिक का स्कोर मिला है। Infinix Note Edge 5G में 6.78 इंच 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन होगा। इसे TUV Blue Light सर्टिफिकेशन मिला है। Infinix Note Edge 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। Infinix Note Edge 5G में 6,500 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इसमें JBL ट्यून्ड डुअल स्पीकर दिए जाएंगे।
इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट में फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन FOLAX AI असिस्टेंट दिया गया है, जिसे कस्टमाइज किए जा सकने वाले साइड बटन से एक्सेस किया जा सकता है। Infinix Note 60 Pro को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह Infinix Note 50 Pro की जगह लेगा। आगामी स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन को Solar Orange, Silk Green और Torino Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका Solar Orange कलर Apple के iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के Cosmic Orange कलर के समान दिख रहा है। Infinix Note 60 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!