इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा
Photo Credit: Infinix
इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा
चाइनीज हैंडसेट मेकर Infinix का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Infinix Note 60 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और कलर्स की जानकारी दी है। Infinix की इस सीरीज का देश में लॉन्च होने यह पहला स्मार्टफोन होगा। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी।
कंपनी की वेबसाइट पर बताया गया है कि Infinix Note 60 Pro को Solar Orange, Deep Ocean Blue और Mocha Brown कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट को इन तीन कलर्स के अलावा Frost Silver, Mist Titanium और Torino Black कलर्स में भी पेश किया जाएगा। Infinix Note 60 Pro में 6.78 इंच 1.5K (1,208 x 2,644 पिक्सल्स) AMOLED LTPS डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया जाएगा। Infinix Note 60 Pro में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट और Adreno A810 GPU दिया जाएगा। यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलेगा।
इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। इसमें JBL के डुअल स्टीरियो स्पीकर्स DTS के लिए सपोर्ट के साथ होंगे। भारत में Infinix Note 60 Pro को 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा।
डुअल SIM वाले Infinix Note 60 Pro के रियर में कुछ LEDs के साथ नोटिफिकेशंस को दिखाने के लिए Active Matrix Display दिया जाएगा। यह Nothing के स्मार्टफोन्स में दिए गए Glyph Matrix इंटरफेस के समान हो सकता है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 30 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। हाल ही में Infinix Note 60 Ultra को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन का डिजाइन इटली की Pininfarina फर्म के साथ कोलेब्रेशन में बनाया गया है। Infinix Note 60 Ultra की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 Ultimate का इस्तेमाल किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा