इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.59 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपार्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है
Photo Credit: Infinix
इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
चाइनीज हैंडसेट मेकर Infinix ने हाल ही में भारत में Infinix Note 60 Pro को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया था। Infinix Note 60 Pro को Frost Silver और Mist Titanium के दो नए कलर्स में पेश किया गया है। ये कलर्स उन कस्टमर्स के लिए हैं जो मैटेलिक फिनिश को पसंद करते हैं। हालांकि, इस स्मार्टफोन के हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। Infinix Note 60 Pro की रियर कैमरा यूनिट में f/1.59 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपार्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Infinix Note 60 Pro के नए कलर्स मॉडर्न मैटेलिक टेक्सचर पर बेस्ड हैं। इससे पहले इस स्मार्टफोन के लिए Ocean Blue, Solar Orange और Mocha Brown कलर्स के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन के नए कलर्स वाले वेरिएंट्स का प्राइस 33,999 रुपये का है। नए कलर्स वाले Infinix Note 60 Pro की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन को खरीदने वाले कस्टमर्स को 3,999 रुपये का MagPower स्पीकर मुफ्त दिया जाएगा। इसके साथ 18 महीने का Google Gemini Pro, 5 TB की Google Cloud स्टोरेज और EMI का विकल्प मिलेगा।
Infinix Note 60 Pro के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
इस स्मार्टफोन में में 6.78 इंच Active Matrix LED डिस्प्ले (1,208 x 2,644 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
Infinix Note 60 Pro में Snapdragon 7S Gen 4 चिपसेट और Adreno GPU A810 है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.59 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपार्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Infinix Note 60 Pro में 6,500 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग और 30 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
पृथ्वी से 5 गुना बड़े नए ग्रह पर मिलेगा जीवन? 48 प्रकाशवर्ष दूर नई दुनिया ने जगाई उम्मीद