Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!

फोन में कंपनी 6.3 इंच का डिस्प्ले दे सकती है

Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!

Google Pixel 11 सीरीज को कंपनी अगस्त में लॉन्च कर सकती है।

ख़ास बातें
  • फोन कंपनी के Tensor G6 चिपसेट से लैस होकर आने वाला है।
  • फोन में कंपनी 6.3 इंच का डिस्प्ले दे सकती है।
  • फोन में Titan M3 सिक्योरिटी चिप का इस्तेमाल कंपनी कर सकती है।
विज्ञापन

Google Pixel 11 सीरीज को कंपनी अगस्त में लॉन्च कर सकती है। संभावित लॉन्च डेट अगस्त के दूसरे हफ्ते में बताई जा रही है। अब इससे पहले सीरीज के कथित अफॉर्डेबल स्मार्टफोन Google Pixel 11a के बारे में अहम जानकारी सामने आ रही है। Pixel 11a के स्पेसिफिकेशंस लीक में सामने आए हैं। यह फोन कंपनी के Tensor G6 चिपसेट से लैस होकर आने वाला है। इसमें MediaTek M90 मॉडम होगा। फोन में 120Hz डिस्प्ले बताया गया है। आइए जानते हैं और कौन से दमदार फीचर्स का हुआ है खुलासा।

Google Pixel 11a कंपनी की नई सीरीज के अफॉर्डेबल मॉडल के रूप में लॉन्च होने वाला है। फोन के लॉन्च से पहले अहम स्पेसिफिकेशंस एक ऑनलाइन लीक में सामने आए हैं। Mystic Leaks के अनुसार, इस फोन में कंपनी 6.3 इंच का डिस्प्ले दे सकती है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट बताया गया है। यह 1,080 × 2,424 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ बताया गया है। फोन में 2250 निट्स की HDR ब्राइटनेस मिल सकती है। वहीं, पीक ब्राइटनेस 3350 निट्स की बताई गई है। 

इसके डिस्प्ले में नया फ्रंट फेसिंग कैमरा भी बताया गया है। फोन में Tensor G6 चिपसेट के साथ MediaTek M90 मॉडम बताया गया है। डिवाइस 8GB रैम के साथ आने वाला है। फोन में चार कलर वेरिएंट्स बताए गए हैं जिसमें ऑब्सिडियन ब्लैक, ऑलिव ग्रीन, फ्रॉस्ट पर्पल, और फॉग सिल्वर को शामिल किया जा सकता है। फोन में Titan M3 सिक्योरिटी चिप का इस्तेमाल कंपनी कर सकती है। फोन में बैटरी कैपिसिटी कंपनी कुछ कम कर सकती है। लीक कहता है कि इसमें 4,870 mAh बैटरी मिलने वाली है। जबकि पुराने मॉडल Pixel 10a में कंपनी ने 5100mAh रेटेड बैटरी कैपिसिटी दी थी। 

यहां एक अहम बात यह बताई गई है कि फोन में नया फ्रंट फेसिंग कैमरा सेंसर मिलने वाला है। इसका कोडनेम dokkaebi बताया गया है। कहा गया है कि कंपनी फेस अनलॉक को अपग्रेड कर सकती है। यह पहले से ज्यादा फास्ट, सुरक्षित और लो-लाइट में बखूबी काम कर सकेगा। हालांकि इन सभी स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि कंपनी की ओर से होना अभी बाकी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »