Infinix Note 30 VIP रेसिंग एडिशन जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

यह स्मार्टफोन जून में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किए गए Infinix Note 30 VIP का वेरिएंट हो सकता है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 सितंबर 2023 23:43 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन Infinix Note 30 VIP का वेरिएंट हो सकता है
  • कंपनी की Note 30 सीरीज में Note 30 5G और Note 30 Pro भी शामिल हैं
  • इसमें 256 GB की UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है

कंपनी ने X पर इस स्मार्टफोन का टीजर दिया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix जल्द ही भारत में Note 30 VIP रेसिंग एडिशन को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इस स्मार्टफोन का टीजर दिया है। यह जून में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किए गए Infinix Note 30 VIP का वेरिएंट हो सकता है। कंपनी की Note 30 सीरीज में Note 30 5G और Note 30 Pro भी शामिल हैं। 

टिप्सटर Mukul Sharma ने X (पहले Twitter) पर एक स्मार्टफोन का डिजाइन लीक किया है। इसमें यह ब्लैक कलर में दिख रहा है और इसके ऐजेज रेड कलर में हैं। यह सर्कुलर रियर कैमरा के साथ है। Infinix ने भी  X पर इस स्मार्टफोन का टीजर दिया है। कंपनी के Note 30 VIP की तरह इसमें भी 6.67 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8050 SoC और 12 GB तक का LPDDR4X RAM हो सकता है। इसमें 256 GB की UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है।  
Advertisement

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल के डेप्थ और मैक्रो सेंसर्स हो सकते हैं। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 68 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4G VoLTE, 5G, ब्लूटूथ 5.2, GPS/GLONASS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प दिए जा सकते हैं। 

हाल ही में कंपनी ने Note 30i को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 SoC के साथ 8 GB +8 GB का एक्सटेंडेड RAM और 256 GB तक स्टोरेज है। इसे Variable Gold, Obsidian Black और Impression Green कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसका 6.66 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट और 180 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। पिछले कुछ वर्षों में Infinix की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इसके स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में मजबूत डिमांड है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.