48MP कैमरा, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000mAh बैटरी के साथ ‘सस्‍ता’ Infinix Hot 50i लॉन्‍च

Infinix Hot 50i : यह 4G डिवाइस है, जिसका डिजाइन Infinix Hot 50 सीरीज के मॉडलों से मिलता-जुलता है।

48MP कैमरा, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000mAh बैटरी के साथ ‘सस्‍ता’ Infinix Hot 50i लॉन्‍च

फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 18 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ख़ास बातें
  • Infinix Hot 50i 4G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च
  • 4 और 6 जीबी रैम के साथ डिवाइस लॉन्‍च
  • इसमें दी गई है 5000mAh बैटरी
विज्ञापन
Infinix Hot 50i Launched : इनफ‍िनिक्‍स ने Infinix Hot 50i नाम से एक नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है। यह 4G डिवाइस है, जिसका डिजाइन Infinix Hot 50 सीरीज के मॉडलों से मिलता-जुलता है। नए फोन में एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट है और स्‍मार्टफोन का वजन 184 ग्राम है। फोन में 48 मेगाक्पिसल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा जैसे फीचर्स हैं। यह एंड्रॉयड 14 गो एडिशन पर चलता है, जिसका मतलब है कि डिवाइस बजट सेगमेंट में लाई गई है। 
 

Infinix Hot 50i Price 

Infinix Hot 50i के दाम लगभग 110 डॉलर (लगभग 9,235 रुपये) से शुरू होते हैं। इसे इस महीने के आखिर में कई देशाें में लाया जा सकता है। यह स्‍लीक ब्‍लैक, सेज ग्रीन, टाइटेनियम ग्रे और ड्रीमी पर्पल कलर ऑप्‍शन में उपलब्‍ध होगा। 
 

Infinix Hot 50i Specifications, features 

Infinix Hot 50i में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 1600 x 720 पिक्‍सल्‍स है। डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 

Infinix Hot 50i में मीडियाटेक का हीलियो G81 प्रोसेसर है। 4 और 6 जीबी रैम दी गई है जिसके साथ 128 और 256 जीबी स्‍टोरेज मिलता है। दावा है कि स्‍टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 18 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Infinix Hot 50i में f/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया गया है। एक और डुअल कैमरा फोन में है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है। यह डिवाइस लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 गो एडिशन पर चलती है, जिस पर इनफ‍िनिक्‍स के XOS 14.0 की लेयर है। 

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें तो फोन में डुअल सिम सपोर्ट, VoLTE, एक यूएसबी टाइप-C पोर्ट, 3.5mm का हेडफोन जैक, ब्‍लूटूथ 5.3 कनेक्‍शन दिया गया है। फोन को IP54 रेटिंग मिली है, जो इसे पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचाने में काम आती है। साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी फोन में मौजूद है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »