Flipkart Monumental Sale: Rs 10 हजार से कम कीमत में मिल रहे हैं ये 5G स्मार्टफोन!

Flipkart Monumental Sale के दौरान Vivo T3 Lite 5G को 10,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक कार्ड के जरिए इसे 10 प्रतिशत, यानी 1,049 रुपये की एक्स्ट्रा छूट के साथ 9,450 रुपये की इफेक्टिव कीमत में खरीदा जा सकता है।

Flipkart Monumental Sale: Rs 10 हजार से कम कीमत में मिल रहे हैं ये 5G स्मार्टफोन!
ख़ास बातें
  • Flipkart सेल के दौरान HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर एक्स्ट्रा छूट मिलेगी
  • ग्राहक No Cost EMI ऑप्शन का भी फायदा उठा सकते हैं
  • सेल का आखिरी दिन 19 जनवरी है
विज्ञापन
Flipkart पर Monumental Sale चल रही है, जिसका आखिरी दिन 19 जनवरी को है। इस सेल के दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, होम अप्लायंसेज सहित लगभग सभी मुख्य कैटेगरी पर भारी डिस्काउंट दिए जाने का दावा किया जा रहा है। सेल के दौरान Vivo T3 Lite 5G, Infinix Hot 50 5G, Motorola g45 5G, Poco C75 5G सहित कुछ अन्य 5G मॉडल्स को 10,000 रुपये से कम कीमत में खरीदने का मौका दिया जा रहा है। ई-कॉमर्स दिग्गज का कहना है कि ग्राहक कीमत में छूट के साथ बैंक कार्ड के जरिए शॉपिंग करने से कुछ एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी हासिल कर सकते हैं।

Flipkart Monumental Sale के दौरान HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर अतिरिक्त छूट दी जा रही है। कुछ मॉडल्स पर अच्छा एक्सचेंज बोनस भी है। इसके अलावा, ग्राहक No Cost EMI ऑप्शन का भी फायदा उठा सकते हैं। ध्यान रखें, हमने यहां बताई गए डील्स में फ्लिपकार्ट द्वारा चार्ज किए जाने वाली पैकेजिंग या अन्य किसी प्रकार के चार्ज को शामिल नहीं किया है।

सेल के दौरान Vivo T3 Lite 5G को 10,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक कार्ड के जरिए इसे 10 प्रतिशत, यानी 1,049 रुपये की एक्स्ट्रा छूट के साथ 9,450 रुपये की इफेक्टिव कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, Infinix Hot 50 5G भी है, जो 10,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, लेकिन HDFC बैंक ऑफर के साथ इसपर 1,099 रुपये की एक्स्ट्रा छूट हासिल की जा सकती है।

नीचे दी गई टेबल में आप Flipkart Monumental Sale के दौरान 10,000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाली सभी स्मार्टफोन डील्स पर नजर डाल सकते हैं:-
 
Product Name Listing Price Effective Price Flipkart Link
Vivo T3 Lite 5G Rs. 10,499 Rs. 9,450 Buy Now
Infinix Hot 50 5G Rs. 10,999 Rs. 9,900 Buy Now
Motorola G45 5G Rs. 9,999 Rs. 9,000 Buy Now
Poco M6 5G Rs. 8,499 Rs. 7,650 Buy Now
Poco C75 5G Rs. 7,999 Rs. 7,200 Buy Now
REDMI 13C 5G Rs. 9,755 Rs. 8,780 Buy Now
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Gemini में अपनी एक्टिविटी को कैसे करें मैनेज या डिलीट, यहां जानें पूरा तरीका
  2. WWDC 2026: iOS 27 से लेकर नए Siri AI और Gemini इंटीग्रेशन के साथ Apple की ये 10 बड़ी घोषणाएं
  3. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  4. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  5. WWDC 2026: iOS 27 हुआ लॉन्च, Siri AI, Apple Intelligence, नए कैमरा फीचर्स के साथ जानें सबकुछ
  6. Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
  7. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  8. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  10. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »