आगामी स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड चार्जिंग और 30 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। भारत में Infinix GT 50 Pro को 27 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा
Photo Credit: Infinix
इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी होगी
चाइनीज हैंडसेट मेकर Infinix का नया समार्टफोन इस महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Infinix GT 50 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। गेमिंग पर फोकस्ड इस समार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 Ultimate दिया जाएगा।
Infinix GT 50 Pro में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। कंपनी का दावा है कि Free Fire Max जैसी कुछ गेम्स के लिए यह स्मार्टफोन 144 fps तक की पेशकश करेगा। Infinix GT 50 Pro में थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी का HydroFlow Liquid Cooling System दिया जाएगा। इसमें 7,700 sq mm 3D वेपर चैंबर, माइक्रो-पंप और डुअल पिएजोइलेक्ट्रिक सेरेमिक प्लेट्स शामिल होंगी।
आगामी स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड चार्जिंग और 30 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। भारत में इस स्मार्टफोन को 27 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। Infinix GT 50 Pro की बिक्री ई-कॉमर्स पलेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन के लिए दो कलर्स के विकल्प होंगे। इस वर्ष अप्रैल में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में इस स्मार्टफोन को पेश किया गया था। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वर्जन में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले (1,208 x 2,644 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट और Mali-G720 MC7 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है।
इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.59 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। भारत में पिछले महीने Infinix Hot 70 Pro 5G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले है। Infinix Hot 70 Pro 5G में एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब (AMC) रियर लाइटिंग सिस्टम है। यह कस्टमाइज किया जा सकने वाला मिनी LED डिस्प्ले नोटिफिकेशंस, गेमिंग और चार्जिंग की स्थिति को दिखाने के लिए ब्लिंक करेगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च