देश का स्मार्टफोन मार्केट इस वर्ष 50 अरब डॉलर से ज्यादा होने की संभावना

एपल की आईफोन सीरीज के Pro मॉडल्स के लिए डिमांड अधिक हो सकती है। देश में अपनी ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। इससे एपल की स्मार्टफोन्स की कॉस्ट में कमी हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 6 जनवरी 2025 14:59 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय कस्टमर्स का रुख प्रीमियम स्मार्टफोन्स की ओर बढ़ा है
  • इससे वैल्यू के लिहाज से स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ोतरी हो रही है
  • एपल की आईफोन सीरीज के Pro मॉडल्स के लिए डिमांड अधिक हो सकती है

इस मार्केट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर छह प्रतिशत की बढ़ोतरी होने का अनुमान है

पिछले कुछ वर्षों में देश का स्मार्टफोन मार्केट तेजी से बढ़ा है। यह इस वर्ष 50 अरब डॉलर (लगभग 4.2 लाख करोड़ रुपये) से ज्यादा का हो सकता है। इस मार्केट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर छह प्रतिशत की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। भारतीय कस्टमर्स का रुख प्रीमियम स्मार्टफोन्स की ओर बढ़ा है। इससे वैल्यू के लिहाज से स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ोतरी हो रही है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के अनुसार, देश में इस वर्ष स्मार्टफोन मार्केट में एवरेज सेलिंग प्राइस (ASP) 300 डॉलर (लगभग 25,900 रुपये) से अधिक हो सकता है। स्मार्टफोन का मार्केट 50 अरब डॉलर से अधिक होने के पीछे यह एक बड़ा कारण होगा। यह मार्केट 2021 में लगभग 38 अरब डॉलर (लगभग 3.2 लाख करोड़ रुपये) का था। पिछले कुछ वर्षों में Apple, OnePlus और Samsung के प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कस्टमर्स अब प्रीमियम और अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट में स्मार्टफोन्स को अधिक पसंद कर रहे हैं। इस सेगमेंट में एपल और सेगमेंट दो प्रमुख कंपनियां हैं। 

एपल की आईफोन सीरीज के Pro मॉडल्स के लिए डिमांड अधिक हो सकती है। देश में अपनी ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। इससे एपल की स्मार्टफोन्स की कॉस्ट में कमी हुई है। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग की फ्लैगशिप Galaxy S सीरीज की बिक्री भी बढ़ सकती है। कंपनी के आगमी Galaxy S25 Ultra में 200 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। हाल ही में एक लीक में दावा किया गया था कि  सैमसंग के Galaxy डिवाइसेज के लिए 500 मेगापिक्सल का कैमरा डिवेलप किया जा रहा है। कंपनी की Galaxy S25 सीरीज जल्द लॉन्च की जा सकती है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite हो सकता है। 

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus की भी अल्ट्रा प्रीमियम सेगमेंट (45,000 रुपये से अधिक) में अपनी बिक्री बढ़ाने की योजना है। चीन की यह कंपनी 7 जनवरी को OnePlus 13 को लॉन्च करेगी। स्मार्टफोन्स के अफोर्डेबल सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Oppo और Vivo जैसी कंपनियां नए डिजाइन और बेहतर कैमरा के साथ अपनी बिक्री बढ़ाने की कोशिश में हैं। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.