खुशखबरी! एक चार्जर से चार्ज होंगे स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप, सरकार ने जारी किए नए स्टैंडर्ड!

वर्तमान में, यूजर्स को अपने पास मौजूद विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए अलग-अलग चार्जर रखने पड़ते हैं, जिससे अतिरिक्त खर्च, ई-वेस्ट बढ़ता है और बहुत सी अन्य असुविधाएं भी होती हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जनवरी 2023 20:40 IST
ख़ास बातें
  • वर्तमान में, विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए अलग-अलग चार्जर होते हैं
  • इससे यूजर्स को हर डिवाइस के लिए अलग चार्जर खरीदना पड़ता है
  • नए स्टैंडर्ड के बाद, प्रति यूजर चार्जर की खरीद और ई-वेस्ट में कमी आएगी

वर्तमान में, यूजर्स को अपने पास मौजूद विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए अलग-अलग चार्जर रखने पड़ते हैं

भारत में स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक अच्छी आई है खबर। सरकार ने सोमवार को कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने तीन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस - डिजिटल टेलीविजन रिसीवर, यूएसबी टाइप-सी चार्जर और वीडियो सर्विलांस सिस्टम (VSS) के लिए क्वालिटी स्टैंडर्ड पेश किए हैं। इससे इन सभी डिवाइस के यूजर्स को फायदा पहुंचने वाला है और साथ ही इससे ई-वेस्ट को कम करने की सरकार की मुहीम को भी बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है।

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि इनमें से पहला भारतीय स्टैंडर्ड (IS/IEC 62680-1-3:2022) USB Type-C रिसेप्टेकल्स, प्लग और केबल के लिए है, जो मौजूदा स्टैंडर्ड IEC 62680-1- 3:2022 को अपनाता है। यह स्टैंडर्ड विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, लैपटॉप, नोटबुक आदि के लिए एक समान USB Type-C पोर्ट, प्लग और केबल को जारी करने के लिए कहता है।

सरकार का मानना है कि इससे प्रति उपभोक्ता चार्जर की संख्या में कमी आएगी, क्योंकि यूजर्स को अब हर बार नया डिवाइस खरीदने के लिए अलग-अलग चार्जर खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी और ई-वेस्ट को कम करने और सतत विकास की ओर बढ़ने के केंद्र के मिशन को आगे बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

वर्तमान में, यूजर्स को अपने पास मौजूद विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए अलग-अलग चार्जर रखने पड़ते हैं, जिससे अतिरिक्त खर्च, ई-वेस्ट बढ़ता है और बहुत सी अन्य असुविधाएं भी होती हैं। दुनिया भर के देश इन मुद्दों के समाधान के लिए काम कर रहे हैं।

इसके अलावा, दूसरा भारतीय मानक (IS) 18112:2022 बिल्ट-इन सैटेलाइट ट्यूनर के साथ डिजिटल टेलीविजन रिसीवर के लिए है। बताया गया है कि इसके तहत निर्मित टीवी एक डिश एंटीना को एलएनबी के साथ जोड़कर फ्री-टू-एयर टीवी और रेडियो चैनलों को दिखाने में सक्षम होंगे।
Advertisement

वर्तमान में, देश में टीवी दर्शकों को विभिन्न पेड और फ्री चैनल देखने के लिए सेट-टॉप बॉक्स खरीदने की आवश्यकता होती है। दर्शकों को दूरदर्शन द्वारा प्रसारित फ्री टू एयर चैनलों (गैर-एन्क्रिप्टेड) ​देखने के लिए भी सेट टॉप बॉक्स का उपयोग करना आवश्यक होता है, लेकिन नए स्टैंडर्ड के लागू होने के बाद ऐसा नहीं होगा।

तीसरा स्टैंडर्ड "वीडियो निगरानी प्रणाली (VSS)" के लिए है, जो अंतर्राष्ट्रीय स्टैंडर्ड IES 62676 सीरीज को अपनाता है। इसमें एक वीडियो निगरानी प्रणाली के सभी पहलुओं की एक विस्तृत रूपरेखा प्रदान की गई है, जैसे इसके लिए जरूरी कैमरा डिवाइस, इंटरफेस, सिस्टम आवश्यकताओं और इमेज क्वालिटी के लिए टेस्ट जैसी आवश्यकताएं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BIS, Standard Charger, Type C Charger
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
  2. 7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  4. Redmi Note 15 SE 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  2. Redmi Note 15 SE 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट 
  3. OnePlus India के CEO Robin Liu ने छोड़ा पद, कंपनी ने दिया बयान
  4. 7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Android के बाद अब Apple यूजर्स की बारी, फोन में दिखाई देंगे Ads!
  6. दिमाग से कंट्रोल हो रहा है लैपटॉप! Neuralink इम्प्लांट के बाद शख्स ने शेयर किया 100 दिनों का अनुभव
  7. Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 5000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 से होगा लैस
  8. Vivo X300 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. iQOO Z11 में होगा MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप
  10. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.