Lenovo Legion Y9000P Diablo IV में 16 इंच का 240Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले दिया गया है जो 2560 x 1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है।
Photo Credit: notebookcheck
Lenovo Legion Y9000P Diablo IV में 16 इंच का 240Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले दिया गया है
Lenovo की ओर से Legion Y9000P Diablo IV लैपटॉप लॉन्च किया गया है। इसमें 16 इंच का 240Hz OLED डिस्प्ले दिया गया है जो 2560 x 1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। लैपटॉप में 32 जीबी की रैम दी गई है और 1TB स्टोरेज साथ में आती है। इसमें Intel Core Ultra 9 275HX CPU दिया गया है। आइए जानते हैं इस लैपटॉप में और क्या है खास, साथ ही जानते हैं इसकी प्राइसिंग डिटेल्स और उपलब्धता के बारे में।
Lenovo Legion Y9000P Diablo IV गेमिंग लैपटॉप को कंपनी ने चीनी मार्केट के लिए पेश किया है। Weibo के अनुसार, कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स के साथ पेश किया है। कस्टमर चाहें तो RTX 5070 Ti Laptop पावर्ड वेरिएंट के साथ जा सकते हैं। जिसकी कीमत 16,999 युआन (लगभग 2,17,000 रुपये) से शुरू होती है। या फिर दूसरा ऑप्शन RTX 5080 Laptop पावर्ड वेरिएंट का है जिसकी कीमत 21,999 युआन (लगभग 2,81,000 रुपये) है। चीन में कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से लैपटॉप को खरीदा (via) जा सकता है।
Lenovo Legion Y9000P Diablo IV में 16 इंच का 240Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले दिया गया है जो 2560 x 1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। लैपटॉप में 32 जीबी की रैम दी गई है और 1TB स्टोरेज साथ में आती है। इसमें Intel Core Ultra 9 275HX CPU दिया गया है। जिसके साथ में RTX 5080 Laptop GPU का सपोर्ट है। इसमें दो वेरिएंट आते हैं जिसमें पहला Nvidia GeForce RTX 5080 Laptop GPU है जो 175W पावर और 16 GB GDDR7 रैम के साथ आता है। और दूसरा RTX 5070 Ti Laptop GPU वेरिएंट है जो 140W पावर, 12 GB GDDR7 रैम के साथ आता है।
कंपनी ने लैपटॉप में कस्टम Y शेप्ड लाइटिंग एलिमेंट जोड़ा है। इसके लिड पर लिलिथ थीम्ड टेक्सचर दिया गया है। इसके अलावा लैपटॉप में थीम्ड वॉलपेपर दिए गए हैं। इसमें कंपनी ने कस्टम बैकलिट कीबोर्ड दिया है जिससे गेमिंग के दौरान यह बेहतर अनुभव दे सकता है। लैपटॉप के साथ इसका 170W GaN एडेप्टर भी आता है जिसकी कीमत 229 युआन (लगभग 3000 रुपये) है। लैपटॉप की और अधिक जानकारी के लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट