Huawei Y9 (2019) में कितना दम? पहली नजर में

हमने Huawei Y9 (2019) हैंडसेट के साथ कुछ समय बिताया, आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Huawei Y9 (2019) में कितना दम? पहली नजर में

Huawei Y9 (2019) में कितना दम? पहली नजर में

ख़ास बातें
  • 15,990 रुपये है हुवावे वाई9 (2019) की कीमत
  • हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर से लैस है Huawei Y9 (2019)
  • Amazon.in पर बेचा जाएगा Huawei Y9 (2019)
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei ने भारतीय बाजार में अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Huawei Y9 (2019) को लॉन्च कर दिया है। Huawei Y9 (2018) का अपग्रेड वर्जन है हुवावे वाई9 (2019)। Huawei Y9 (2019) की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें किरिन 710 प्रोसेसर, नॉच डिस्प्ले, दो रियर और दो सेल्फी सेंसर हैं। भारतीय बाजार में हुवावे वाई9 (2019) की कीमत 15,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Huawei ब्रांड का यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon.in पर 15 जनवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हमने नई दिल्ली में आयोजित Huawei Y9 (2019) के लॉन्च इवेंट में हैंडसेट के साथ कुछ समय बिताया, आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

हुवावे वाई9 (2019) हाथ में आसानी से फिट हो जाता है और यह काफी मजबूत है। फोन के पिछले हिस्से पर फ्लैश के साथ वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फ्लैश के ठीक नीचे आपको AI कैमरा लिखा नजर आएगा। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फोन के निचले हिस्से पर Huawei लोगो है। पॉवर और वॉल्यूम बटन को दाहिनी तरफ तो वहीं सिम-ट्रे को फोन के बायीं तरफ जगह मिली है। बता दें कि नैनो सिम के लिए दो और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए एक स्लॉट दिया गया है।
 
Y9

फोन दिखने में तो बहुत स्लीक और स्टाइलिश है लेकिन बैक पैनल पर उंगलियों के निशान आसानी से पड़ जाते हैं। फोन में चिकनाहट होने की वजह से यूजर्स को सलाह दी जाती है कि बेहतर ग्रिप के लिए फोन पर कवर लगाकर रखें। स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लैक और सैफायर ब्लू रंग में खरीदा जा सकेगा। हुवावे वाई9 (2019) में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है। यह 3डी कर्व्ड डिज़ाइन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। गौर करने वाली बात यह है कि कंपनी ने फ्रंट पैनल पर मौजूद नॉच में दो सेल्फी सेंसर दिए हैं।

फोन के व्यूइंग एंगल काफी अच्छे हैं। Huawei ने डिस्प्ले के लिए दो कलर मोड दिए हैं एक नॉर्मल और दूसरा विविड। यूजर अपनी सहूलियत के हिसाब से कलर टेंपरेचर को कैलिब्रेट कर सकते हैं। फोन में आइ कंफर्ट मोड (Eye Comfort Mode) भी दिया गया है जो नुकसान पहुंचाने वाली ब्लू लाइट को कम करता है। डिस्प्ले के बारे में विस्तार से जानकारी हम आपको रिव्यू में देंगे।

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए किरिन 710 मिड-रेंज प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। याद करा दें कि, इसी चिपसेट का इस्तेमाल Huawei Nova 3i स्मार्टफोन में भी किया गया था। हैंडसेट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 400 जीबी तक बढ़ाना संभव है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
Y9

कंपनी ने Huawei Y9 (2019) में चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया है जो आपको थोड़ा निराश कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दाम में आने वाले अन्य कंपनियों के फोन जैसे कि Nokia 6.1 Plus और Motorola One Power (रिव्यू) में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। फोन के साथ कुछ समय बिताने पर हमने पाया कि फोन सही ढंग से काम कर रहा था, यूआई एनीमेशन स्मूथ थे और ऐप लोड टाइम भी कम था।

हुवावे जीपीयू टर्बो टेक्नोलॉजी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह ग्राफिक्स प्रोसेसिंग की क्षमता को 60 प्रतिशत तक बढ़ा देती है। फोन की परफॉर्मेंस के बारे में विस्तार से जानकारी तो हम आपको अपने रिव्यू में देंगे। Huawei Y9 (2019) ईएमयूआई 8.2 पर आधारित एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। फोन में एंड्रॉयड पाई ओएस नहीं है, यह बात आपको निराश कर सकती है। Camera 360, Facebook Messenger, Netflix और लॉर्ड मोबाइल गेम आपको पहले से प्री-इंस्टॉल मिलेगी। इसके अलावा फोन में कंपनी के खुद के भी कुछ ऐप्लिकेशन मौजूद हैं।

जैसा कि हमने आपको बताया कि फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, कंपनी का दावा है कि यह 52 घंटे का टॉकटाइम, 65 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और 9 घंटे का गेमिंग बैकअप प्रदान करती है। स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए फेस रिक्गनिशन दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर सही ढंग से काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर पैनल पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। सेल्फी के दीवानों के लिए फ्रंट पर भी डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है, 16 मेगापिक्सल के एक सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही कैमरा सेटअप के एआई फीचर के साथ आते हैं। कैमरा ऐप में आपको इंटेलिजेंट सीन डिटेक्शन, प्रो मोड, एआर स्टीकर्स, फिल्टर्स, लाइट पेंटिंग, पैनारोमा और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Huawei के फ्लैगशिप स्मार्टफोन अपनी कैमरा क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि यह मिड-रेंज स्मार्टफोन बेहतरीन कैमरा क्वालिटी प्रदान करने में सक्षम होगा या नहीं। भारतीय बाजार में Huawei Y9 (2019) की सीधी भिड़ंत Nokia 6.1 Plus, Xiaomi Mi A2 (रिव्यू) और Motorola One Power जैसे स्मार्टफोन से होगी। हम आपको रिव्यू में फोन की परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी की विस्तार से जानकारी मुहैया कराएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »