Huawei Y9 (2019) की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती, जानें नया दाम

दाम में 3,000 रुपये की कटौती के बाद हुवावे वाई9 (2019) 15,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में नए स्मार्टफोन की तलाश कर रहे यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आया है।

Huawei Y9 (2019) की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती, जानें नया दाम
ख़ास बातें
  • Huawei Y9 (2019) में दो फ्रंट और दो रियर कैमरे हैं
  • हुवावे वाई9 (2019) को सिर्फ अमेज़न इंडिया पर बेचा जाता है
  • 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है Huawei Y9 (2019) में
विज्ञापन
Huawei Y9 (2019) की कीमत में बड़ी कटौती हुई है। इस स्मार्टफोन को अमेज़न इंडिया की साइट पर 12,990 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि इसे 15,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। बता दें कि Huawei Y9 (2019) अभी भारत में सिर्फ Amazon India पर बिकता है। हुवावे का यह बजट स्मार्टफोन दो फ्रंट और दो रियर कैमरे, 6.5 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन, ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लैक और सेफायर ब्लू रंग में बेचा जाता है।

Amazon की लिस्टिंग के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को बीते कुछ दिनों से ही 12,990 रुपये में बेचा जा रहा है। दाम में 3,000 रुपये की कटौती के बाद हुवावे वाई9 (2019) 15,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में नए स्मार्टफोन की तलाश कर रहे यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आया है।

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि कीमत में कटौती स्थाई है या अस्थाई। हमने इस संबंध में Huawei से संपर्क किया है। जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।

याद रहे कि Huawei Y9 (2019) को भारत में जनवरी 2019 में लॉन्च किया गया था।
 

Huawei Y9 (2019) स्पेसिफिकेशन

हुवावे वाई9 (2019) में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है। यह 3डी कर्व्ड डिज़ाइन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डुअल-सिम (नैनो) वाला Huawei Y9 (2019) ईएमयूआई 8.2 पर आधारित एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। हैंडसेट में किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो एआई पावर 7.0 के साथ आता है। हैंडसेट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर पैनल पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। सेल्फी के दीवानों के लिए फ्रंट पर भी डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है, 16 मेगापिक्सल के एक सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही कैमरा सेटअप के एआई फीचर के साथ आते हैं।

Huawei Y9 (2019) में फिंगरप्रिंट 4.0 आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4 जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह 65 घंटे का म्यूजिक और 9 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम प्रदान करती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 162.4x77.1x8.05 मिलीमीटर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »