Huawei Mate 30E Pro किरिन 990E प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

Huawei Mate 30E Pro फोन की प्री-बुकिंग चीन में शुरू कर दी गई है। हालांकि, इसकी कीमत को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है। Huawei Mate 30E Pro स्मार्टपोन चार कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, जिनके नाम है स्पेस सिल्वर, एमरल्ड ग्रीन, कॉस्मिक पर्पल और ब्लैक।

Huawei Mate 30E Pro किरिन 990E प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

Huawei Mate 30E Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

ख़ास बातें
  • Huawei Mate 30E Pro लैदर व ग्लास फिनिश के साथ आया है
  • हुवावे मेट 30ई प्रो में मौजूद है 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज
  • हुवावे मेट 30ई प्रो की बैटरी 4,500 एमएएच की है
विज्ञापन
Huawei Mate 30E Pro स्मार्टफोन को मौजूदा Mate 30 Pro के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह नया स्मार्टफोन हुवावे के HiSilicon Kirin 990E प्रोसेसर के साथ आया है, जो कि किरिन की लेटेस्ट चिप और किरिन 990 का एडवांस वर्ज़न है। हुवावे मेट 30ई प्रो स्मार्टफोन EMUI 11 out-of-the-box पर काम करता है, जबकि इसका पिछला वर्ज़न मेट 30 प्रो EMUI 10 पर काम करता था। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो हुवावे मेट 30ई प्रो फोन मेट 30 प्रो की तरह ही है।
 

Huawei Mate 30E Pro price

हुवावे मेट 30ई प्रो फोन की प्री-बुकिंग चीन में शुरू कर दी गई है। हालांकि, इसकी कीमत को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है। Huawei Mate 30E Pro स्मार्टपोन चार कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, जिनके नाम है स्पेस सिल्वर, एमरल्ड ग्रीन, कॉस्मिक पर्पल और ब्लैक। इसके अलावा लैदर फिनिश के साथ इसके दो अन्य शेड्स भी मौजूद है, जिनके नाम है वेगन लैदर फॉरेस्ट ग्रीन और वेगन लैदर ऑरेज़।

हुवावे मेट 30ई प्रो के ग्लोबल लॉन्च को लेकर भी फिलहाल कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
 

Huawei Mate 30E Pro specifications

डुअल-सिम हुवावे मेट 30ई प्रो फोन एंड्रॉयड 10 आधारित EMUI 11 पर काम करता है, जिसमें 6.53 इंच फुल-एचडी+ (1,176x2,400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। जैसे कि हमने बताया यह फोन HiSilicon Kirin 990E प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 14 कोर माली-जी76 जीपीयू और 8 जीबी रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.8 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 40 मेगापिक्सल का है। वहीं f/1.6 वाइड-एंगल लेंस के साथ 40 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन (OIS) दिया गया है। इसके अलावा इसमें f/2.4 लेंस और ओआईएस सपोर्ट के साथ 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद है। डेप्थ सेंसिंग के लिए इसमें टाइम-ऑफ-फाइट (ToF) सेंसर भी दिया गया है।

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए हुवावे मेट 30ई प्रो फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा के साथ f/2.0 लेंस और 3D डेप्थ सेंसर मौजूद है।

हुवावे मेट 30ई प्रो में 128 जीबी और 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है, जिसमें आपको माइक्रो एसडीकार्ड सपोर्ट भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5जी, 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11ac, जीपीएस/ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (IR), एनएफसी, और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर की बात करें, तो इसमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट, बैरोमीटर, कलर टेम्परेचर, जायरोस्कोप, हॉल सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

हुवावे मेट 30ई प्रो की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जिसके साथ 40 वॉट सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग 27वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का भार 198 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 990ई
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 3D Depth
रियर कैमरा40-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + ToF
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1176x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  4. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  5. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  6. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  7. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  8. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  9. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  10. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »