हुवावे पी10 प्लस की तस्वीरें आईं सामने

हुवावे पी10 प्लस की तस्वीरें आईं सामने
ख़ास बातें
  • अब हमारा सामना हुवावे पी10 प्लस की तस्वीरों से हुआ है
  • प्रेस रेंडर में हुवावे पी10 डुअल कर्व्ड डिस्प्ले के साथ नज़र आ रहा है
  • हुवावे पी10 प्लस में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर मौज़ूद रहेगा
विज्ञापन
अभी कुछ दिन पहले ही हुवावे पी10 स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक हुई थीं। अब हमारा सामना हुवावे पी10 प्लस की तस्वीरों से हुआ है। चीनी कंपनी पहले ही जानकारी दे चुकी है कि हुवावे पी10 को 26 फरवरी को होने वाले कंपनी के इवेंट में पेश किया जाएगा। हम पी10 के साथ हुवावे पी10 प्लस को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

लीक हुए प्रेस रेंडर में हुवावे पी10 डुअल कर्व्ड डिस्प्ले के साथ नज़र आ रहा है। ऐसा लगता है कि यह चीनी कंपनी भी सैमसंग वाली रणनीति को अपनाएगी। एक फ्लैट स्क्रीन वाले फोन के साथ एक जैसे ही स्पेसिफिकेशन वाला डुअल कर्व्ड एज स्क्रीन वाला फोन लॉन्च किया जाएगा। लीक ही तस्वीरों से ऐसा लगता है कि हुवावे पी10 प्लस में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर मौज़ूद रहेगा। रेंडर इशारा करते हैं कि हुवावे पी10 प्लस को ब्लैक रंग में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, हम और कलर वेरिएंट की उम्मीद कर सकते हैं। एक और रेंडर से ऐसा प्रतीत होता है कि हुवावे पी10 प्लस में चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा।

एक बार फिर हुवावे पी10 और हुवावे पी10 प्लस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत लाइका ब्रांड के कैमरा सेंसर होंगे। याद रहे कि हुवावे पी9 को भी लाइका ब्रांड के कैमरे के साथ पेश किया गया था। हुवावे पी10 और पी10 प्लस के बाकी स्पेसिफिकेशन एक जैसे रहने की उम्मीद है। हुवावे पी10 और पी10 प्लस में 5.5 इंच के क्वाडएचडी डिस्प्ले, किरिन 960 प्रोसेसर और 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट रहने की उम्मीद है। हैंडसेट में 12 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे दिए जाने की संभावना है। हुवावे पी10 और पी10 प्लस में 3100 एमएएच की बैटरी होगी और यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित कंपनी के यूआई पर चलेगा। लीक रेंडर को मायड्राइवर द्वारा सार्वजनिक किया गया।

हुवावे मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 के मौके पर नए हुवावे वॉच 2 के साथ पी10 और पी10 प्लस हैंडसेट से 26 फरवरी को पर्दा उठाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »