हुवावे पी10 स्मार्टफोन और हुवावे वॉच 2 एमडब्ल्यूसी 2017 में होंगे लॉन्च

हुवावे पी10 स्मार्टफोन और हुवावे वॉच 2 एमडब्ल्यूसी 2017 में होंगे लॉन्च
विज्ञापन
हुवावे ने एमडब्ल्यूसी 2017 में 26 फरवरी को होने वाले इवेंट के लिए पिछले महीने मीडिया इनवाइट भेजे थे। उस समय उम्मीद थी, कि कंपनी इस इवेंट में पिछले साल आए हुवावे पी9 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वेरिएंट पेश करेगी। अब हुवावे ने एक तस्वीर व वीडियो जारी किया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि इस इवेंट में हुवावे पी10 स्मार्टफोन लॉन्च होगा। इसके अलावा, हुवावे के कंज़्यूमर बिज़नेस ग्रुप रिचर्ड यू ने वीबो पर पुष्टि करते हुए बताया कि बार्सिलोना में होने वाले इवेंट में हुवावे वॉच 2 को भी पेश किया जाएगा।

चीनी टेलीकम्युनिकेशंस दिग्गज ने अपने कई सोशल मीडिया पेज पर अलग-अलग टीज़र जारी कर एमडब्ल्यूसी में पी10 स्मार्टफोन के लॉन्च होने की जानकारी दी है। हुवावे ने एक टैगलाइन के साथ वीडियो टीज़र भी जारी किया है। 'दुनिया देखने के अपने नज़रिये को बदलें'। इस टीज़र से इशारा मिलता है कि हुवावे पी10 में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है। इसके साथ ही इस फोन को गोल्ड, ग्रीन और ब्लू जैसे कई कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है।

हुवावे पी10 में वायरले चार्जिंग सपोर्ट, एक डुअल कर्व्ड स्क्रीन और फिज़िकल होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने का खुलासा भी हुआ है। एक दूसरे लीक में हुवावे पी10 के दूसरे स्पेसिफिकेशन का भी पता चला है। इस फोन में क्वाडएचडी रिज़ॉल्यूशन वाला 5.2 इंच डिस्प्ले, किरिन 960 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और माली जी71 ऑक्टा-कोर जीपीयू दिया जा सकता है। इस फोन को 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 3100 एमएएच की बैटरी, 20 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा होने का भी पता चला है। आगे की तरफ, फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेटअप हो सकता है।

स्पेन की एक रिटेल साइट फोन हाउस पर एक दूसरे लीक से खुलासा हुआ है कि हुवावे पी10 प्लस नाम से भी एक वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा। और इसमें असुस ज़ेनफोन एआर की तरह 8 जीबी रैम होगा। अब इस लिस्टिंग को हटा दिया गया है, लेकिन जीएसएमअरीना के पास इसका स्क्रीनशॉट है। इस डिवाइस को 799 यूरो (करीब 56,800 रुपये) में लिस्ट किया गया था लेकिन लीक को देखते हुए हम आप पर इस पर पूरी तरह भरोसा करने की सलाह नहीं देंगे।

इसके साथ ही, कंपनी के एग्जीक्यूटिव रिचर्स यू ने चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर हुवावे वॉच 2 के भी आने की पुष्टि कर दी हुवावे द्वारा पिछले साल अपनी स्मार्टवॉच लॉन्च करने की ख़बरें थीं। लेकिन एंड्रॉयड वियर 2.0 के आने से इसमें देरी हुई। अब यू की पोस्ट को देखते हुए कहा जा सकता है कि हुवावे इस साल एमडब्ल्यूसी में अपनी स्मार्टवॉच लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस स्मार्टवॉच को लेकर सबसे बड़ी ख़बर है कि इसमें सेल्युलर कनेक्टिविटी के लिए बिल्ट-इन सिम कार्ड स्लॉट दिया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  2. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  4. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  5. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  6. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  7. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  9. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »