Huawei Nova 7 Pro, Huawei Nova 7 और Huawei Nova 7 SE लॉन्च, जानें इनके बारे में

Huawei Nova 7 सीरीज़ को अभी भारत में लाए जाने की जानकारी नहीं मिली है।

Huawei Nova 7 Pro, Huawei Nova 7 और Huawei Nova 7 SE लॉन्च, जानें इनके बारे में
ख़ास बातें
  • तीनों फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित EMUI 10.1 पर चलते हैं
  • Huawei Nova 7 सीरीज़ के तीनों फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • Huawei Nova 7 को ग्लोबल मार्केट में लाए जाने के संबंध में जानकारी नहीं
विज्ञापन
Huawei Nova 7 Pro 5G, Huawei Nova 7 SE 5G और Huawei Nova 7 5G स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिए गए हैं। हुवावे नोवा 7 5जी एसई इन तीनों में सबसे किफायती है, जबकि प्रो मॉडल सबसे प्रीमियम स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। तीनों ही नए हुवावे स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। हुवावे नोवा 7 5जी प्रो में डुअल होल-पंच डिस्प्ले है, बाकी दोनों हैंडसेट में एक मात्र सेल्फी कैमरा दिया गया है।
 

Huawei Nova 7 5G Pro, Huawei Nova 7 5G, Huawei Nova 7 5G SE: Price

हुवावे नोवा 7 प्रो 5जी की कीमत CNY 3,699 (करीब 39,600 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। वहीं, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 4,099 (करीब 43,900 रुपये) है। फोन मिडनाइट ब्लैक, सिल्वर, फॉरेस्ट ग्रीन, मिडसमर पर्पल और हनी रेड रंग में मिलेगा।

हुवावे नोवा 7 5जी का दाम CNY 2,999 (करीब 32,100 रुपये) से शुरू होता है। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को CNY 3,399 (करीब 36,400 रुपये) में बेचा जाएगा। यह Huawei Nova 7 Pro 5G वाले कलर में ही मिलेगा।

आखिर में बात Huawei Nova 7 SE 5G की। इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,399 (करीब 25,700 रुपये) है। इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को CNY 2,799 (करीब 30,000 रुपये) में बेचा जाएगा। यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, सिल्वर, फॉरेस्ट ग्रीन और मिडसमर पर्पल रंग में मिलता है।

Huawei Nova 7 सीरीज़ को अभी भारत में लाए जाने की जानकारी नहीं मिली है।
 

Huawei Nova 7 Pro 5G specifications

डुअल-सिम हुवावे नोवा 7 प्रो 5जी एंड्रॉयड 10 पर आधारित EMUI 10.1 पर चलता है। इसमें 6.57 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) ओलेड कर्व्ड डिस्प्ले है। इसमें हाइसिलिकॉन किरिन 985 5जी प्रोसेसर और 8 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है।
 
huawei

कैमरा सेटअप की बात करें तो Huawei Nova 7 Pro 5G में एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और एफ/ 3.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। टेलीफोटो शूटर 5x ऑप्टिकल ज़ूम, 10x हाइब्रिड ज़ूम और 50x डिजिटल ज़ूम के साथ आता है। आखिर में एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है, एफ/ 2.4 अपर्चर के साथ। आगे की तरफ, एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर है।

हुवावे नोवा 7 प्रो 5जी में 4,000 एमएएच की बैटरी है, यह 40 वॉट सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसका डाइमेंशन 160.36x73.74x7.98 मिलीमीटर है और वज़न 176 ग्राम।
 

Huawei Nova 7 5G specifications

दूसरी तरफ, हुवावे नोवा 7 5जी में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है। इसमें प्रो मॉडल वाला प्रोसेसर दिया गया है। रियर कैमरा सेंसर भी वही हैं, लेकिन 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल ज़ूम, 5x हाइब्रिड ज़ूम और 20x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है। इसमें आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। Huawei Nova 7 5G का डाइमेंशन 160.64x74.33x7.96 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम। बाकी सारे स्पेसिफिकेशन हुवावे नोवा 7 5जी प्रो वाले ही हैं।
 

Huawei Nova 7 SE 5G specifications

आखिर में बात हुवावे नोवा 7 एसई 5जी की। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें हाइसिलिकॉन किरिन 820 5जी प्रोसेसर है। यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। कैमरा सेटअप में आपको 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें एफ/ 1.8 लेंस है। इसके अलावा एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। आगे की तरफ एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
 
huawei

फोन की बैटरी बाकी दो मॉडल वाली ही है। इसमें किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। Huawei Nova 7 SE 5G का डाइमेंशन 162.31x75.0x8.5 मिलीमीटर है। फोन का वज़न 189 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.57 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 985
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 985
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 820
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL का प्राइवेटाइजेशन नहीं किया जाएगा, 9 करोड़ से ज्यादा हुए कस्टमर्स
  2. 9,020mAh की बैटरी के साथ जल्द लॉन्च होगा iQOO Z11
  3. Xiaomi Book Pro 14 लैपटॉप हुआ लॉन्च, टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ गजब के फीचर्स से है लैस, जानें कीमत
  4. अब नए तरीके से Reels कंट्रोल कर पाएंगे आप, Instagram पर टैप टू पॉज फीचर हुआ पेश, जानें
  5. Lyne ने Rs 449 से शुरू होने वाले ईयरबड्स CoolPods 11 Pro , नेकबैंड किए लॉन्च, 60 घंटे तक बैटरी!
  6. OnePlus Nord Buds 4 Pro लॉन्च, 54 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें क्या हैं खासियतें
  7. Lenovo ने  9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया Legion Y700 Gen 5 गेमिंग टैबलेट, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Apple के चीफ Tim Cook ने जल्द रिटायरमेंट लेने से किया इनकार
  9. 40°C जैसी भयंकर गर्मी में राहत देने के लिए Elista लेकर आया 4 नए Snowstorm Air Cooler, जानें सबकुछ
  10. Realme C100i में हो सकती है 6.8 इंच LCD स्क्रीन, NBTC पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »