• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei P40 Lite 5G किरिन 820 प्रोसेसर और 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ लॉन्च

Huawei P40 Lite 5G किरिन 820 प्रोसेसर और 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ लॉन्च

Huawei P40 Lite 5G की कीमत यूरोप में लगभग 32,800 रुपये है। हुवावे पी40 लाइट 5जी में क्वाड रियर कैमरा सेटअप वर्टिकली दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है।

Huawei P40 Lite 5G किरिन 820 प्रोसेसर और 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ लॉन्च

Huawei P40 Lite 5G को यूरोप में लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • Huawei P40 Lite 5G में 4,000 एमएएच की बैटरी
  • हुवावे पी40 लाइट 5जी में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • हुआवे पी40 लाइट 5जी में एंड्रॉयड 10 पर अधारित EMUI 10.1
विज्ञापन
Huawei P40 Lite 5G, हुवावे स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का लेटेस्ट डिवाइस है, जिसे यूरोप में लॉन्च कर दिया गया है। हुवावे पी40 लाइट 5जी स्मार्टफोन पहले लॉन्च हुए Huawei P40 Lite से अलग है। यह नया डिवाइस किरिन 820 ऑक्टा-कोर 5जी प्रोसेसर और अलग क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है। यह लेटेस्ट हुवावे पी40 लाइट 5जी स्मार्टफोन Huawei Nova 7 SE 5G का ही रीब्रांडेड वेरिएंट लगता है, जो कि पिछले महीने चीन में लॉन्च हुआ था।
 

Huawei Nova P40 Lite 5G Price

हुवावे पी40 लाइट 5जी की कीमत यूरोप में EUR 399 (लगभग 32,800 रुपये) हैं। यह स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। Huawei Nova P40 तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो हैं-मिडनाइट ब्लैक, स्पेस सिल्वर और क्रश ग्रीन।

जैसा कि हमने पहले बताया, यह स्मार्टफोन Huawei Nova 7 SE 5G का ही रीब्रांडेड वर्ज़न लगता है, जो कि पिछले महीने चीन में लॉन्च हुआ था। हालांकि, यह Huawei P40 Lite मॉडल से अलग है, जो फरवरी में चीन में लॉन्च किया गया था। इस मॉडल की कीमत केवल EUR 299 (लगभग 23,300 रुपये) ही थी।
 

Huawei Nova P40 Lite 5G specifications

डुअल सिम हुवावे पी40 लाइट 5जी एंड्रॉयड 10 पर अधारित EMUI 10.1 पर काम करता है। फोन में 6.5 इंच (1,080x2,400 पिक्सल) एलसीडी होल-पंच डिस्प्ले और हाइसिलिकॉन किरिन 820 5जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प दिया गया है।

कैमरे की बात करें, तो हुवावे पी40 लाइट 5जी में क्वाड रियर कैमरा सेटअप वर्टिकली दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है और अंत में एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। सेल्फी के लिए आपको इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
 

इस फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है, जिसमें आपको 40 वॉट सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए 5G SA/NSA, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.1, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि शामिल है। इसमें किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो 162.31x75.0x8.58 एमएम के हवावे पी40 लाइट 5जी फोन का भार 189 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 820
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 820
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2310 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »