Huawei की Mate 70 सीरीज में हो सकता है नया कैमरा सिस्टम, 1.5K डिस्प्ले

इन स्मार्टफोन्स में 3D स्पैटिअल जूम फीचर हो सकता है जिससे इमर्सिव वीडियो और ऑडियो एक्सपीरिएंस मिलेगा

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 जून 2024 17:19 IST
ख़ास बातें
  • इसमें Huawei Mate 70, Mate 70 Pro और Mate 70 Pro+ शामिल हो सकते हैं
  • इन स्मार्टफोन्स में Kirin चिप दिया जा सकता है
  • Huawei ने इस सीरीज की पुष्टि नहीं की है

इस सीरीज में 1.5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले को बरकरार रखा जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei की Mate 70 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह Mate 60 सीरीज की जगह लेगी। इसमें Huawei Mate 70, Mate 70 Pro और Mate 70 Pro+ शामिल हो सकते हैं। हालांकि, Huawei ने इस सीरीज की पुष्टि नहीं की है। 

टिप्सटर Smart Pikachu ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Mate 70 सीरीज में सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए सपोर्ट जैसे अपग्रेड हो सकते हैं। इसमें नई वेरिएबल अपार्चर टेक्नोलॉजी और पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में 3D स्पैटिअल जूम फीचर हो सकता है जिससे इमर्सिव वीडियो और ऑडियो एक्सपीरिएंस मिलेगा। Mate 70 सीरीज में HarmonyOS Next ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स के साथ Kirin चिप हो सकता है। इस सीरीज में 1.5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले को बरकरार रखा जा सकता है। 

पिछले वर्ष सितंबर में Huawei ने Mate 60 को CNY 5,999 (लगभग 68,500 रुपये) में पेश किया था। इसमें Harmony OS 4 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसका 6.69 इंच LTPO OLED (1,216 x 2,688 पिक्सल) डिस्प्ले 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Mate 60 में 256 GB, 512 GB और 1 TB के स्टोरेज के विकल्प हैं। 

हाल ही में Huawei ने फोल्डेबल स्मार्टफोन Pocket 2 को लॉन्च किया था। यह चार रियर कैमरा के साथ पहला क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसमें बैक पैनल के ऊपर दाएं कोने पर सेंसर दिए गए हैं। Pocket 2 में प्रोसेसर के तौर पर  Kirin 9000s SoC है। इस स्मार्टफोन को चीन में लाया गया था। इसे 16 GB तक RAM और चार कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 7,499 (लगभग 86,400 रुपये), 512 GB का CNY 7,999 (लगभग 92,200 रुपये) और 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 10,999 (लगभग 1,26,800 रुपये) का है। कंपनी ने इसका एक आर्ट वर्जन भी पेश किया है। इसमें 16 GB का RAM और 1 TB की स्टोरेज है। Huawei Pocket 2 का इनर डिस्प्ले 6.94 इंच का है। इसका रिजॉल्यूशन 2,690 x 1,136 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120 Hz तक का है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  2. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  5. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.