Coronavirus Lockdown: Huawei और Honor ने भारत में बढ़ाई प्रोडक्ट की वारंटी समयसीमा

पूरा देश Covid-19 यानी कोरोना वायरस जैसी महामारी से गुज़र रहा है। हाल ही में भारत सरकार ने देशभर में 14 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी।

Coronavirus Lockdown: Huawei और Honor ने भारत में बढ़ाई प्रोडक्ट की वारंटी समयसीमा

कोरोना वायरस संक्रमण के बीच Huawei और Honor ने उठाया यह कदम

ख़ास बातें
  • कोरोना वायरस के चलते भारत में 14 अप्रैल तक है लॉकडाउन
  • Huawei और Honor ने बढ़ाई प्रोडक्ट्स पर वारंटी समयसीमा
  • हुवावे और हॉनर के सर्विस सेंटर अगले नोटिस तक हैं बंद
विज्ञापन
Huawei ने घोषणा की है कि भारत में जिन हुवावे डिवाइस की वारंटी 21 मार्च से 21 जून के बीच खत्म हो रही है, उनकी वारंटी की समयसीमा अब 30 जून तक बढ़ाई जा रही है। इन डिवाइस में स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, हेडसेट्स और चार्जर जैसे कई प्रोडक्ट शामिल हैं। ठीक ऐसा ही ऐलान हुवावे के सब-ब्रांड Honor ने भी गुरुवार को किया। हॉनर ने अपने सभी प्रोडक्ट्स जैसे फोन, वियरेबल, हेडसेट्स और एक्सेसरीज़ की वारंटी समयसीमा को जून के अंत तक बढ़ा दिया है। बढ़ी हुई समयसीमा उन प्रोडक्ट्स के लिए उपलब्ध है जिनकी वारंटी 21 मार्च से 21 जून के बीच खत्म हो रही है।

कंपनियों द्वारा यह ऐलान ऐसे वक्त पर किया गया है, जब पूरा देश Covid-19 यानी कोरोना वायरस जैसी महामारी से गुज़र रहा है। हाल ही में भारत सरकार ने देशभर में 14 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिस वजह से भारत में कई सुविधाएं व सेवाएं रोक दी गई हैं। इस खतरे के चलते देशभर में कई स्मार्टफोन के लॉन्च और डिलीवरी को भी रद्द कर दिया गया है

खबरों के अनुसार, Huawei ने यह भी कहा है कि कोरोना वायरस के कारण इस लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए हुवावे के देशभर के सर्विस सेंटर्स को अगले नोटिस तक बंद किया जा रहा है। अपने प्रोडक्ट्स की वारंटी समयसीमा बढ़ाते हुए कंपनी ने ट्वीट में लिखा, "हम आपके सपोर्ट के लिए ही यहां है। आपकी सुविधा के लिए हम अपने सभी स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, हेडसेट्स आदि पर वारंटी की समयसीमा बढ़ा रहे हैं।"

ठीक इसी तरह Honor ने भी लॉकडाउन की वजह से अगले नोटिस तक अपने सर्विस सेंटर्स को बंद रखने की घोषणा की।

अपने प्रोडक्ट्स की वारंटी स्टेटस को जानने के लिए भारतीय यूज़र्स कंपनी की वेबसाइट पर जा सकते हैं। अपने प्रोडक्ट का सीरियल नंबर और वेरिफिकेशन कोड डालने के बाद आपको इससे संबंधित जानकारी मिल जाएगी।

इसके साथ ही, हुवावे ने गुरुवार को Huawei P40 सीरीज़ को ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च कर दिया। इसके अलावा कंपनी ने पुष्टि की कि आगामी Honor 30S को 30 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 990 5जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + Infrared
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei, Honor, Warranty Extended, Huawei Warranty, Honor Warranty
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »