• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei P40 5G, P40 Pro 5G, P40 Pro+ 5G डुअल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च: जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन

Huawei P40 5G, P40 Pro 5G, P40 Pro+ 5G डुअल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च: जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन

Huawei P40 5G, Huawei P40 Pro 5G, और Huawei P40 Pro+ 5G तीनों फोन में कंपनी का खुद का डेवलप Kirin 990 चिपसेट आता है, जो 5G सपोर्ट करता है।

Huawei P40 5G, P40 Pro 5G, P40 Pro+ 5G डुअल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च: जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन

Huawei P40 सीरीज़ में Kirin 990 5G चिपसेट और डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है

ख़ास बातें
  • Huawei P40 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है
  • हुआवे पी40 प्रो और पी40 प्रो+ में क्रमश: चार और पांच रियर कैमरें शामिल है
  • तीनों फोन डुअल सेल्फी कैमरा और किरिन 990 5जी चिपसेट से हैं लैस
विज्ञापन
Huawei P40 सीरीज़ को गुरुवार को एक ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किया गया है। सीरीज़ में तीन फोन शामिल हैं, Huawei P40 5G, Huawei P40 Pro 5G, और Huawei P40 Pro+ 5G। सभी स्मार्टफोन की खासियत इसका प्रोसेसर और कैमरा सेटअप है। कंपनी ने तीनों हुआवे फ्लैगशिप में Kirin 990 5G चिपसेट दिया है, जिसक बदौलत तीनों फोन वाई-फाई 6 और 5जी को सपोर्ट करते हैं। हुआवे पी40 प्रो 5जी और हुआवे पी40 प्रो+ 5जी में क्वाड-कर्व ओवरफ्लो डिस्प्ले है, जिससे फोन बेजल-लैस लुक देता है। हुआवे पी40 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, हुआवे पी40 प्रो में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जबकि हुआवे पी40 प्रो+ में पेंटा रियर कैमरा सेटअप है। तीनों फोन में डुअल फ्रंट कैमरे शामिल हैं।
 

Huawei P40 series price and availability

हुआवे पी40 5जी मॉडल 8 जीबी रैम / 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 799 यूरो (लगभग 66,300 रुपये) है। हुआवे पी40 5जी तीन ग्लॉसी कलर वेरिएंट्स में आता है- ब्लैक, डीप सी ब्लू और आइस व्हाइट, साथ ही दो मैट वेरिएंट- ब्लश गोल्ड और सिल्वर फ्रॉस्ट भी शामिल हैं। यह 7 अप्रैल से बिक्री पर जाएगा।

हुआवे पी40 प्रो 5जी भी एक सिंगल वेरिएंट में आता है, जिसमें 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज शामिल है। इस वेरिएंट की कीमत 999 यूरो (लगभग 82,900 रुपये) है। स्टोरेज को नैनो मेमोरी 2 कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह हुआवे पी40 5जी के समान रंगों में उपलब्ध है, और 7 अप्रैल से बिक्री पर जाएगा।

हुआवे पी40 प्रो+ 5जी भी एक वेरिएंट में आता है, जिसमें 8 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज शामिल है। इसकी कीमत 1,399 यूरो (लगभग रु। 1,16,000) है। हुआवे का नया फ्लैगशिप फोन दो रंगों, ब्लैक सेरामिक और व्हाइट सेरामिक के साथ जून 2020 में बिक्री में लिए उपलब्ध होगा।
 

Huawei P40 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) हुआवे पी40 5जी में Android 10 पर आधारित EMUI 10.1 दिया गया है। इसमें 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला 6.1 इंच (1,080x2,340 पिक्सल) का ओलेड पैनल डिस्प्ले है। फोन ऑक्टा-कोर किरिन 990 5जी चिपसेट, माली-जी76 एमसी16 जीपीयू पर काम करता है।

कैमरा की बात करें तो, Huawei P40 5G में पीछे की तरफ तीन कैमरे हैं। इसका प्राइमरी कैमरा एफ/1.9 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल सेंसर है। इसमें 16-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस है, जो एफ/2.2 अपर्चर के साथ आता है और एफ/2.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस है। फ्रंट में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप शामिल है, जिसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल सेंसर और एक इन्फ्रारेड सेंसर शामिल है। इन दिनों सेंसर को एक गोली के आकार के होल-पंच कटआउट में सेट किया गया है।
 
huawei

स्टोरेज के लिए, हुआवे पी40 5जी में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे हुआवे के नैनो मेमोरी 2 कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 6, 5जी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी शामिल हैं। Huawei P40 5G में 3,800 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो सुपरचार्ज 22.5 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन का आकार 148.9x71.06x8.5 मिलिमीटर है और इसका वज़न 175 ग्राम है।
 

Huawei P40 Pro 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) हुआवे पी40 प्रो 5जी भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित ईएमयूआई 10.1 पर चलाता है। इसमें 6.58-इंच (1,200x2,640 पिक्सल) ओलेड पैनल है, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है। यह फोन भी ऑक्टा-कोर किरिन 990 5जी चिपसेट, माली-जी76 एमसी16 जीपीयू पर काम करता है और 8 जीबी रैम के साथ आता है।

Huawei P40 Pro 5G में पीछे की ओर चार कैमरे हैं, जिसमें एफ/1.9 अपर्चर और OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 40-मेगापिक्सल एफ/1.8 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, एक सुपर-ड्राइविंग के साथ 12-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और एक 3डी डेप्थ सेंसिंग सेंसर शामल है। फ्रंट में एक 32-मेगापिक्सल एफ/2.2 अपर्चर लेंस और एक डेप्थ सेंसर मिलता है।

हुआवे पी40 प्रो 5जी में 256 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसे नैनो मेमोरी 2 कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसमें शामिल कनेक्टिविटी विकल्प हुआवे पी40 के समान है। बैटरी बैकअप के मामले में, Huawei P40 Pro में बड़ी 4,200 एमएएच क्षमता की बैटरी शामिल है, जो सुपरचार्ज 40 वाट फास्ट चार्जिंग और वायरलेस सुपरचार्ज 27 वाट फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। यह फोन आकार में 158.2x72.6x8.95 मिलिमीटर है और इसका वज़न 209 ग्राम है।
 

Huawei P40 Pro+ 5G specifications

हुआवे पी40 प्रो+ 5जी कुछ मामूली अंतरों के साथ हुआवे पी40 प्रो 5जी के समान है। इसमें अधिक इनबिल्ट स्टोरेज - 512 जीबी है - जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता। Huawei P40 Pro+ 5G में एक पेंटा कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/1.9 अपर्चर और OIS वाला 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/1.8 अपर्चर के साथ 40-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 10x ज़ूम के साथ 8-मेगापिक्सल का सुपरज़ूम पेरिस्कोप लेंस (125 मिलिमीटर) है। इसमें ऑप्टिकल ज़ूम और एफ/4.4 अपर्चर के साथ एक और 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस (80 मिलिमीटर) भी है, जिसमें 3x ऑप्टिकल ज़ूम, और एक 3D डेप्थ सेंसिंग कैमरा है।
 
huawei

इसका आकार 158.2x72.6x9 मिलिमीटर और वज़न 226 ग्राम है। Huawei P40 Pro+ 5G में 4,200 एमएएच क्षमता की बैटरी है, जो सुपरचार्ज 40W फास्ट चार्जिंग, और वायरलेस सुपरचार्ज 40W चार्जिंग के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया की सबसे तेज़ 40W वायरलेस चार्जिंग है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 990 5जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + Infrared
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 990 5जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + Depth
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + Depth
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1200x2640 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 990 5जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + Depth
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + Depth
रैम8 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1200x2640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  12. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  13. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  14. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  2. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »