एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो और एचटीसी 10 ईवो की पहली झलक

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 25 नवंबर 2016 14:18 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो की कीमत 26,490 रुपये है
  • डिज़ायर 10 प्रो भारत में 15 दिसंबर से उपलब्ध होगा
  • एचटीसी 10 ईवो को भारत में दिसंबर के आखिर तक उपलब्ध कराया जा सकता है
एचटीसी अभी भारत में मिड-रेंज व प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन पर ध्यान दे रही है। गुरुवार को ताइवानी कंपनी ने इन दोनों सेगमेंट में क्रमशः एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो और एचटीसी 10 ईवो लॉन्च किया। नया डि़ज़ायर 10 प्रो एचटीसी डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल का ही थोड़ा बेहतर वर्ज़न है। एचटीसी डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल को भारत में सितंबर में लॉन्च किया गया था जबकि एचटीसी 10 ईवो स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर स्प्रिंट पर लॉन्च हुए एचटीसी बोल्ट का ही अंतर्राष्ट्रीय वेरिएंट है।

एचटीसी ने डिज़ायर 10 प्रो की कीमत और उपलब्धता की जानकारी दी लेकिन एचटीसी 10 ईवो के बारे में नहीं बताया। गुरुवार को लॉन्च इवेंट में एचटीसी साउथ एशिया के प्रेसिडेंट फैसल सिद्दीकी ने पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी कम कीमत वाले सेगमेंट में चीनी कंपनियों को चक्कर देने की नहीं सोच रही है। इसकी जगह, सिद्दीकी ने कहा कि एचटीसी की योजना उस सेगमेंट में टक्कर करने की है जहां कंपनी के प्रोडक्ट ज्यादा लोकप्रिय हैं। हमें इन नए डिवाइस के साथ थोड़ा समय गुजारने का मौका मिला और यहां जानें पहली नज़र में यह कैसा दिखता है।
 

एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो का डिज़ाइन इसकी सबसे बड़ी खासियत है। मैट फिनिश बॉडी और मैटेलिक गोल्ड के साथ इसका डिज़ाइन अनोखा लगता है। दूर से देखने पर डिज़ायर 10 प्रो किसी दूसरे डिज़ायर स्मार्टफोन की तरह लगता है लेकिन हाथ में लेने पर इसका अहसास ही कुछ अलग होता है। यह फोन वैलेंटाइन लक्स, स्टोन ब्लैक, रॉयल ब्लू और पोलर व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा।

एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो में 5.5 इंच स्क्रीन है लेकिन इसके बावज़ूद हाथ में इसकी ग्रिप बहुत अच्छी आती है। फोन में कैपेसिटिव नेविगेशन बटन, एक फ्रंट कैमरा और फ्रंट में दूसरे सेंसर हैं। दांयीं तरफ पावर व वॉल्यूम बटन हैं जबकि बांयीं तरफ डुअल नैनो सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है। 7.8 मिलीमीटर मोटाई के साथ डिज़ायर 10 प्रो हर रोज इस्तेमाल के लिए काफी पतला है और इसका वज़न 165 ग्राम है। कुछ लोगों को यह भारी लग सकता है।
Advertisement
 

एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो में दिया गया 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले काफी चमकदार और अच्छा दिखता है। सीधे सूरज की रोशनी में भी फोन को अच्छे से पढ़ा जा सकता है जबकि व्यूइंग एंगल भी अच्छा रहा। स्क्रैच से प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। डिज़ायर 10 प्रो में बूमसाउंड स्टीरियो स्पीकर है जिससे यह फोन मल्टीमीडिया इस्तेमाल के लिए बेहद अच्छा है। थोड़े समय में हमने डिवाइस के साथ जो वक्त गुजारा उसमें हमें एक छोटे कमरे में इसके स्पीकर से मिलने वाली आवाज अच्छी लगी।
Advertisement

एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर एचटीसी की सेंस यूआई दी गई है। कंपनी ने निश्चित तौर पर इसकी स्किन को स्ट्रीमलाइन किया है और यह काफी हल्की लगती है। फोन में पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। इस फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर है। एचटीसी ने भारत में इस फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पेश किया है। जबकि दूसरे बाजारों में पेश किया गया 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में उपलब्ध नहीं होगा। फोन में एक्सपेंडेबल स्टोरेद को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फ्रंट कैमरे की बात करें तो इस फोन में लेज़र ऑटोफोकस, एक बीएसआई सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 और ऑटो एचडीआर मोड के साथ 20 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी कैमरे में इन सभी फ़ीचर के साथ एक सेल्फी पैनोरमा मोड दिया गया है। इंडोर में लिए गए शॉट काफी अच्छे आए और डिटेलिंग व कलर भी अच्छे दिखे। इवेंट की वजह से हम एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो और 10 ईवो स्मार्टफोन के कैमरा मोड को हम जांच नहीं सके। लेकिन फोन के आने वाले फुल रिव्यू में हम आपको उस बारे में बताएंगे।
Advertisement
 

बात करें एचटीसी 10 ईवो की तो यह फोन काफी अच्छा और प्रीमियम दिखता है। यह फोन फुल मेटल यूनिबॉडी का बना है और यह एचटीसी 10 की तरह ही दिखता है। फोन में फ्रंट कैमरा, सेंसर और एलईडी फ्लैश के तौर पर कुछ बदलाव किए गए हैं। एचटीसी 10 की तरह ही ईवो में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसे होम बटन में ही इंटीग्रेट किय गया है। यह एचटीसी का पहला फोन है जिसमें हेडफोन जैक नहीं दिया गया है और इसके साथ यूएसबी टाइप सी हेडफोन आते हैं।
Advertisement
 

एचटीसी 10 ईवो हाथ में पकड़ने पर स्थिर महसूस होता है। आईपी57 रेटिंग के साथ यह फोन वाटर, स्पलैश व डस्ट रेजिस्टेंस है। फोन में स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। इवेंट में एक एचटीसी एक्जीक्यूटिव ने दावा किया कि एचटीसी 10 ईवो को कई अलग-अलग स्क्रैच, गिराने जैसी परिस्थितियों में जांचा गया है। 174 ग्राम वज़न के साथ एचटीसी 10 ईवो निश्चित तौर पर 161 ग्राम वाले एचटीसी 10 से ज्यादा भारी है। नया फोन 8 मिलीमीटर ज्यादा पतला है।

इस फोन में 5.5 इंच क्वाड सुपर एलसीडी 3 डिस्प्ले है जो इस फोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है। हमने देखा कि फोन का डिस्प्ले काफी ब्राइट और अच्छा ब्लैक लेवल है। फोन में टेक्स्ट शार्प और क्रिस्प है। 10 ईवो में वीडियो देखना और गेम खेलना बेहद शानदार लगता है।
 

एचटीसी 10 ईवो भारत में लॉन्च होने वाला कंपनी का पहला एंड्रॉयड स्मार्टफोन होगा। हम ईवो में नए नूगा के सभी फ़ीचर टेस्ट नहीं कर सके। लेकिन हमें एक नया क्विक सेटिंग जरूर दिखी। इसके अलावा सेटिंग ऐप को भी पूरी तरह बदला गया है और सभी टॉप-लेवल सेक्शन एक मेन्यू की तरह दिखते हैं जिसे आप दांयीं तरफ स्वाइप कर या आइकन पर टैप कर देख सकते हैं। यह देखना होगा कि एचटीसी ने एंड्रॉयड नूगा के साथ ही इसके सेंस यूआई फ़ीचर के सभी फ़ीचर नहीं हटाए हैं। नूगा पर चलने वाले दूसरे स्मार्टफोन की तरह ही, एचटीसी 10 ईवो में भी गूगल फोटोज़ पर तस्वीरें स्टोर करने के लिए मुफ्त स्टोरेज मिलती है। जबकि गूगल डुओ वीडियो कॉलिंग ऐप पहले से इंस्टॉल आता है।

एचटीसी 10 ईवो में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो ओआईएस, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग और पीडीएएफ जैसे फ़ीचर से लैस है। इस फोन में एक 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है जो स्क्रीन फ्लैश सपोर्ट करता है। 10 ईवो का कैमरा इस्तेमाल करते समय फोकस तेजी से लॉक हो जाता है। आर्टिफिशियल रोशनी में ली गईं तस्वीरें काफी अच्छी आईं और कम रोशनी में ली गईं तस्वीरें अच्छी डिटेलिंग के साथ आईं। 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से भी अच्छी सेल्फी आती हैं।
 

एचटीसी 10 ईवो में सबसे चौंकाने वाली बात है इसका प्रोसेसर। पुराना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर की वजह से कई स्मार्टफोन में गर्म होने की दिक्कत देखी गई थी। एचटीसी 10 ईवो में 3 जीबी रैम, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 2 टीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में 3200 एमएएच की बैटरी है।

हमने एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो और एचटीसी 10 ईवो के साथ जितना समय गुजारा, हमें दोनो ही स्मार्टफोन मल्टीटास्किंग के लिए बहुत पसंद आए। इन दोनों स्मार्टफोन के विस्तृत रिव्यू के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

आखिरी विचार
एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो की कीमत 26,490 रुपये है और यह 15 दिसंबर से देशभर में मिलने लगेगा। इस कीमत के साथ इसकी प्रतिद्वंदिता वनप्लस 3, असूस ज़ेनफोन 3 और हुवावे हॉनर 8 स्मार्टफोन से होगी। इन सभी स्मार्टफोन की कीमत लगभग इसी के आसपास है। लेकिन एचटीसी ने अभी एचटीसी 10 ईवो की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन हमें लगता है कि इसकी कीमत ही बाजार में इस प्रोडक्ट का भविष्य तय करेगी। इस फोन में करीब दो साल पुराना स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर है तो कीमत पर बहुत कुछ निर्भर करेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Striking looks and good build quality
  • Lean Android skin
  • Cameras perform well
  • Display is sharp and vivid
  • Bad
  • No Wi-Fi ac, NFC or USB Type-C
  • Close up shots can be tricky to capture
  • Rear body texture scuffs easily
  • A bit too expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी10

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  2. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  2. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  3. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  4. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  5. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  6. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  9. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  10. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.