• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एचटीसी 10 ईवो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

एचटीसी 10 ईवो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

एचटीसी 10 ईवो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन एचटीसी इंडिया की ई-स्टोर पर उपलब्ध है
  • एचटीसी 10 ईवो का पर्ल गोल्ड कलर वेरिएंट 48,990 रुपये में है उपलब्ध
  • भारत में हैंडसेट के 32 जीबी वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया है
विज्ञापन
ताइवानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने गुरुवार को भारत में अपने प्रीमियम हैंडसेट एचटीसी 10 ईवो को लॉन्च किया है। स्मार्टफोन एचटीसी इंडिया की ई-स्टोर पर उपलब्ध है। एचटीसी 10 ईवो के पर्ल गोल्ड कलर वेरिएंट को 48,990 रुपये में बेचा जा रहा है।

बता दें कि एचटीसी 10 ईवो पिछले साल अमेरिका में लॉन्च हुए एचटीसी बोल्ट को ग्लोबल वेरिएंट है। ताइवान में इस हैंडसेट को गनमेटल, सिल्वर और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया था। भारत में हैंडसेट के 32 जीबी वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया है।

एचटीसी 10 ईवो में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं दिया गया है। और यह एचटीसी की बूमसाउंड एडेप्टिव ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस फोन में 5.5 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह एचटीसी का पहला वाटर-रेसिस्टेंट एल्यूमीनियम यूनीबॉडी डिवाइस है। यह फोन वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस के लिए आईपी57 रेटिंग के साथ आता है।

यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। एचटीसी 10 ईवो स्पिलिट स्क्रीन व्यू, गूगल फोटोज़ ऐप पर मुफ्त अनलिमिटेड फोटो स्टोरेज और गूगल के इनबिल्ट वीडियो ऐप गूगल डुओ के साथ आता है। इस हैंडसेट में डिस्प्ले के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसके बारे में 0.2 सेकेंड में डिवाइस को अनलॉक करने का दावा किया गया है।

एचटीसी ने इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 430 जीपीयू दिया है। फोन में 3 जीबी रैम है। एचटीसी10 ईवो की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसमें ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग और पीडीएएफ (फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस) के साथ आता है। स्क्रीन फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एचटीसी 10 ईवो में 3200 एमएएच की बैटरी है जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 2.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है।

फोन का डाइमेंशन 153.6 x 77.3 x 8.1 मिलीमीटर और वज़न 174 ग्राम है। 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC India, HTC 10 evo Price in India, Mobiles, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »